फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PCS-Pre: Help desk at railway station will provide information to the candidates to reach the centres.

पीसीएस-प्री : रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क देगी परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने की जानकारी

Sat, 21 Dec 2024 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
PCS-Pre: Help desk at railway station will provide information to the candidates to reach the centres.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसेवा आयोग की पीसीएस-प्री परीक्षा रविवार को महानगर के 29 केंद्रों पर होगी। इसमें 12,466 परीक्षार्थी शामिल होंगे। शुक्रवार को परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम ने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी खुले में सोता हुआ न मिले, नगर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित करें।

कलक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि परीक्षार्थियों के लिए रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। इसके जरिये परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने की जानकारी दी जाएगी। उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का इंतजाम किया गया है। बसों पर परीक्षा केंद्रों के नाम भी चस्पा होंगे। नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराना सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटाें की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

कक्ष निरीक्षक और केंद्र पर तैनात अन्य स्टाफ अपना परिचय पत्र अवश्य अपने साथ रखें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सहित वॉइस रिकॉर्डर की सभी सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट जांच कर लें। इसके अलावा, केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैग, मोबाइल आदि सामान जमा करने के लिए एक कमरा अलग से तैयार किया जाए। डीएम ने बताया कि झांसी शहर के सभी रेस्टोरेंट, होटल संचालकों, ऑटो चालक आदि को निर्देशित किया जा चुका है कि वह परीक्षार्थियों से निर्धारित शुल्क लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एसएसपी सुधा सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र के अंतर्गत आने वाले थाने का पुलिस बल और अधिकारी भी केंद्र पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान बताया गया कि परीक्षा दो पाली सुबह 9:30 से 11:30 तक और दोपहर 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों में अभ्यर्थियों के प्रवेश सुबह 8 से 8:45 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर एक से 1:45 बजे तक निर्धारित है।
इस मौके पर लोक सेवा आयोग प्रयागराज समन्वयी पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार, सहायक पर्यवेक्षक मोहम्मद इस्माइल खान के साथ एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, सीओ सदर स्नेहा तिवारी, सीटीओ अनिल कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।




कंट्रोल रूम से अभ्यर्थियों को मिलेगी मदद

बैठक में डीएम ने बताया कि यदि किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार शिकायत है या फिर वह परीक्षा से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करना चाहता है तो जनपद में बनाए कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकता है। कंट्रोल रूम का नंबर 0510-2371100/2371199 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed