फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Payrool time increase eight week

जेल से छोड़े गए बंदियों का पैरोल आठ सप्ताह बढ़ा

Mon, 22 Jun 2020 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Payrool time increase eight week
कैदी - फोटो : ????
झांसी। लॉकडाउन के बीच जिला कारागार से रिहा किए गए करीब 250 बंदियों का पैरोल समय आठ सप्ताह बढ़ा दिया गया है। कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफे को देखते हुए छोड़े गए बंदियों का पैरोल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर निर्णय लिया जा रहा है। सभी की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बीच 24 मार्च को देशभर में लॉकडाउन लगाया गया था। जेल में कैदियों की बढ़ती संख्या व कोरोना संक्रमण का खतरा देखते हुए करीब 250 कैदियों को रिहा किया गया था। ऐसे में कैदियों का समय पूरा होने जा रहा है, लेकिन कोरोना संक्रमण कम नहीं हुआ। ऐसे में जिला कारागार प्रशासन ने फिर से रिहा किए गए 250 बंदियों का पैरोल समय आठ सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सामान भेज सकेंगे परिजन
लॉकडाउन लगने के बाद से ही जेल में बंद बंदियों की परिजनों से मुलाकात बंद है। ऐसे में बंदियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। बंदियों की समस्याओं को देखते हुए जेल में आवश्यक सामान भेजने की इजाजत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह व शाम दिया जा रहा काड़ा
बंदियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए जहां खानपान में भी बदलाव किया गया है। वहीं, जेल में सुबह व शाम को बंदियों को विशेष प्रकार का काड़ा बनाकर दिया जा रहा है। जेल में तुलसी, जराकुंश, दालचीनी, इलाइची आदि के इस्तेमाल से काढ़ा तैयार हो रहा है। साथ ही, बंदियों के भोजन में लौंग, कालीमिर्च व दालचीनी का भी इस्तेमाल बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed