फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pay Commission The rail workers unhappy

वेतन आयोग की सिफारिशों से रेल कर्मचारी नाखुश

Fri, 27 Nov 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pay Commission The rail workers unhappy
झांसी। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से नाखुश रेल कर्मचारियों में विरोध का स्वर बढ़ता जा रहा है। वेतन आयोग की सिफारिशों में कमियों के चलते कर्मचारी यूनियनें आज विरोध दिवस मनाएंगी।
विज्ञापन


छठवे वेतन आयोग में कर्मचारी की न्यूनतम आय सात हजार व केबिनेट सेक्रेटरी (सबसे बड़े अधिकारी) की आय 90 हजार रुपये रखी गई थी। सातवें वेतन आयोग में कर्मचारी की न्यूनतम 18 हजार व केबिनेट सेक्रेटरी की 2.14 लाख रुपये की सिफारिश की गई हैं। कर्मचारी इस अंतर से नाखुश हैं।
विज्ञापन


वह न्यूनतम आय 26 हजार रुपये करने की मांग कर रहे हैं। इसी तरह हाउस रेंट की कटौती ने भी कर्मचारियों को परेशान कर रखा है। अभी रेलवे छोटे शहर के कर्मियों को वेतन का दस प्रतिशत, मध्यम के बीस प्रतिशत व महानगरों के कर्मचारी को 30 प्रतिशत हाउस रेंट देता है। मगर सातवें वेतन आयोग में हाउस रेंट को घटाकर क्रमश: 8,16,24 प्रतिशत करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रेलवे अभी एमएसीपी (आर्थिक प्रोन्नति) सेवाकाल में तीन बार देता है, जबकि संगठन पांच बार देने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं सातवें वेतन आयोग कमेटी ने आर्थिक प्रोन्नति भी परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही देने की सिफारिश की है, जो कर्मचारी संगठनों को मंजूर नहीं हैं।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में न्यू पेंशन स्कीम को भी यथावत रखा गया है, जबकि कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रहे हैं। इन्हीं सभी कारणों के चलते नार्थ सेंट्रल इंप्लाइज संघ, नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन समेत सभी संगठन 27 नवंबर को विरोध दिवस मनाएंगे।


इस दौरान कर्मचारी संगठन काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस संबंध में नार्थ सेंट्रल रेलवे मैंस यूनियन के संयुक्त महामंत्री आर पी सोनी ने बताया कि 25 नवंबर को इलाहाबाद में विरोध दिवस की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed