फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Passengers will reach Varanasi from Jhansi in less than nine and a half hours

साढ़े नौ घंटे से भी कम समय में झांसी से वाराणसी पहुंचेंगे यात्री

Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Passengers will reach Varanasi from Jhansi in less than nine and a half hours
झांसी। अब वाराणसी जाने के लिए यात्रियों को 12 से 14 घंटे ट्रेन के सफर में नहीं गुजारने पड़ेंगे। गांधीनगर कैपिटल- वाराणसी के बीच चलने वाली 04273 अप/ 04274 डाउन सुपरफास्ट ट्रेन यात्रियों को साढ़े नौ घंटे से भी कम समय में झांसी से वाराणसी पहुंचाएगी। दोनों तरफ से ट्रेन का समय अनुकूल होने के कारण यात्रियों के लिए सहूलियत भरी ट्रेन साबित होगी। इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी / घंटा होगी। प्रधानमंत्री द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर शुक्रवार को रवाना की गई गांधीनगर कैपिटल सुपरफास्ट ट्रेन शनिवार सुबह निर्धारित समय से सात मिनट पहले सात बजकर 43 मिनट पर झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। जहां यात्रियों और रेलकर्मियों ने ट्रेन के आगे खड़े होकर सेल्फी ली। इस संबंध में जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार से यह ट्रेन निर्धारित समय से संचालित की जाएगी। बताया कि अब तक की सभी ट्रेनों में यह ट्रेन यह सबसे कम समय नौ घंटे 20 मिनट में वाराणसी तक का सफर पूरा कराएगी। एलएचबी कोच वाली इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 160 किमी/ घंटा होगी।
विज्ञापन

लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का रेलकर्मियों ने किया स्वागत
झांसी से पहली ट्रेन लेकर जाने वाले लोको पायलट और सहायक लोको पायलट का रेलकर्मियों ने स्वागत किया। लोको पायलट महेश कुमार और सहायक लोको पायलट सुनील चौहान ने पहली ट्रेन को परिचालित करने को सुखद एहसास बताया। लोको पायलट और सहायक लोको पायलट ने नई ट्रेन लेकर गोविंदपुरी तक जाने का श्रेय मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर और वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता परिचालन योगेश कुमार को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed