{"_id":"69e5401affdce1f2f70c970a","slug":"passengers-served-bad-food-on-somnath-special-train-uproar-ensues-jhansi-news-c-360-1-jh11014-125555-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: सोमनाथ स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को परोसा खराब भोजन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: सोमनाथ स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को परोसा खराब भोजन, हंगामा
विज्ञापन
झांसी। सोमनाथ दर्शन के लिए भेजी गई स्पेशल ट्रेन के यात्रियों को खराब भोजन परोसे जाने की शिकायत मिली है। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर शिकायत की है। यात्रियों का कहना था कि पनीर व दाल-चावल बासी था। उसमें से बदबू आ रही थी। मट्ठा भी ठीक नहीं था। यात्रियों ने इस बात को लेकर हंगामा भी किया।
लखनऊ से चलकर सोमनाथ के लिए स्पेशल ट्रेन को सीएम ने लखनऊ स्टेशन से रवाना किया है। गाड़ी में हर जिले के 10 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को शामिल किया गया है। झांसी से मदनमोहन सहित 10 लोगों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ पहुंचकर ट्रेन में सवार हुआ। मदनमोहन ने बताया कि कानपुर स्टेशन से ट्रेन में भोजन चढ़ाया गया। पनीर व दाल, चावल से बदबू आ रही है। उन्होंने रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर शिकायत कर यात्रियों को बेहतर भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। संवाद