फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   paryushan parv shobhayatra

श्री जी की शोभायात्रा में भक्ति विभोर हुए श्रद्धालु

Sat, 14 Sep 2019 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
paryushan parv shobhayatra
श्री जी की शोभायात्रा में भक्ति विभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

झांसी। जैन समाज ने पर्यूषण पर्व के समापन पर कटरा जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए तीर्थंकर भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्राचीन परंपराएं हमें आपस में जोड़ती हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करती हैं।
कटरा जैन मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के बाद भक्ति गीत गाते हुए शोभायात्रा निकाली। इसमें श्रद्धालु श्रीजी को पालकी में विराजमान किए थे। सुभाष गंज, जवाहर चौक, बड़ा बाजार होती हुई शोभायात्रा वापस मंदिर में पहुंची और धर्मसभा के रूप में परिवर्तित हो गई। भगवान का मंगल अभिषेक एवं शांति धारा कमलेश जैन, खुशाल जैन, अजय जैन, दीपक जैन और अरविंद जैन ने की। ध्वजारोहण प्रद्युमभन कुमार जैन ने और मंगल आरती पवन जैन ने की। विधि विधान सुनील शास्त्री ने कराया। बच्चों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मेें पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने कहा कि पर्यूषण पर्व के उपरांत सभी जिन मंदिरों में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह की परंपरा प्राचीन है। इससे धर्म की प्रभावना एवं आपसी मेलजोल बढ़ता है। संचालन डा. विनय जैन ने किया और आभार डा. प्रमोद जैन ने जताया।
विज्ञापन

इससे पहले पर्यूषण पर्व पर दस दिनों तक उपवास करने वाले साधकों को दिगंबर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में पारणा करायी गई। इस अवसर पर पंचायत मंत्री सिंघई ऋषभ जैन, सुभाष जैन, दिनेश जैन डीके, अनिल, अशोक जैन, राजेश जैन, सुभाष जैन, संजय सिंघई, पंकज जैन, सतीश जैन, डा. जिनेंद्र जैन, रजनी जैन, वर्षा जैन, विमल जैन, सन्नी जैन, डा. रौक्सी जैन, भामाशाह जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed