फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Party workers should take welfare schemes to the masses: Pragilal

कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : प्रागीलाल

Mon, 24 Aug 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Party workers should take welfare schemes to the masses: Pragilal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। कस्बे के सिद्धनाथ मंदिर आश्रम पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार के मुख्य आतिथ्य में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

पूर्व विधायक ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की अराजक छवि को बदलकर कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश को देश के सामने रोल मॉडल बनाया है। आज प्रदेश में चारों ओर खुशहाली का माहौल है। जो समस्याएं रह गई हैं, उन्हें भी समय के साथ दूर किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष डालचंद्र कुशवाहा ने विचारधारा से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और सरकारी मशीनरी में कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि थाना और तहसील स्तर पर जनता के जायज काम भी बिना रिश्वत के नहीं हो पा रहे हैं। यहां तक कि गर्भवती महिलाओं से प्रसव के लिए भी हजारों रुपये लिए जाने का आरोप लगाया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मामलों पर शासन-प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में भाजपा नेता दिनेश परिहार, मंडल महामंत्री रविंद्र सोनी, राजकुमार दीक्षित, घनाराम कुशवाहा, पूर्व प्रधान रघुवीर, द्रगपाल सिंह बुंदेला, वीरेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह, ओमप्रकाश अहिरवार, कृष्णकांत पटेल, विपिन बिहारी शर्मा, सुरेश कुमार बिलगैंया, रमेश अहिरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed