{"_id":"676b2b28da340dd58507d524","slug":"participation-in-politics-is-necessary-for-the-upliftment-of-society-jhansi-news-c-131-1-ltp1001-126396-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: समाज के उत्थान के लिए राजनीति में हिस्सेदारी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: समाज के उत्थान के लिए राजनीति में हिस्सेदारी जरूरी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। अखिल भारतीय कल्चुरी महासभा के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र राय ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए राजनीति में हिस्सेदारी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें क्योंकि शिक्षित समाज ही आगे बढ़ता है। वह मंगलवार को कल्चुरी भवन में आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र पर माला पहनाकर किया गया। भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय ने कहा कि समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।
युवा राजनीति में आएं। अन्य वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उस समाज के मुखिया पर निर्भर करती है। समाज के जो भी पदाधिकारी होते हैं, उनका आचरण पूरे समाज पर प्रभाव डालता है। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सालिकराम राय ने कहा कि समाज को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अतिथियों ने पद की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
अनिल जायसवाल ने कहा कि वह अक्षय तृतीया पर 51 लड़कियों की शादी कराएंगे। इस दौरान पूर्व महापौर इंदौर अर्चना जायसवाल, वीरेंद्र कुमार राय, राधे दास महाराज, एमएल राय, शंकरलाल, प्रदीप जायसवाल, अनिल जायसवाल, संजीव जायसवाल, प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।