फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People cleaning himself in Jhansi UP

यूपी: व्यवस्था से आजिज आ खुद संभाली सफाई की कमान

Fri, 19 Jul 2019 04:45 AM IST
झांसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 19 Jul 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
People cleaning himself in Jhansi UP
सफाई करते व्यक्ति - फोटो : Amar Ujala

कई बार शिकायतें किए जाने के बाद भी छनियापुरा नाला की सफाई न होने से परेशान पार्षद अब्दुल जाबिर अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को नाले में उतर गए। उन्होंने नाले की सफाई की। सूचना के बाद भी नगर निगम का एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, नगर स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि सफाई कार्य कराया जा रहा था, फिर भी पार्षद सफाई के लिए नाले में उतर गए।

विज्ञापन


छनियापुरा नाला को लेकर शुरू से ही खींचतान चली आ रही है। नाले को साफ कराने के लिए पार्षद ने कई बार अधिकारियों से मांग की, लेकिन अब तक मशीन से सफाई नहीं की गई। निर्माण विभाग ने इस नाले को अपनी सूची में शामिल ही नहीं किया है। नियम के अनुसार चार फुट से चौड़े नाले की सफाई की जिम्मेदारी निर्माण विभाग की है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


नाले को सूची में शामिल न करने का मामला गरमाने पर अधिकारियों ने अपने बचाव के लिए इसे नाला गैंग से साफ कराने का आश्वासन दिया था। फिर भी अब तक पूरी तरीके से नाला साफ नहीं हुआ। क्षेत्र के रहने वाले आमिर ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हुई बरसात में नाला उफना गया था और उस वक्त लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा था। बारिश के बाद भी नाले की सफाई को लेकर क्षेत्रवासी अड़े रहे पर किसी ने एक नहीं सुनी। आखिरकार गुरुवार को पार्षद ने नाले में उतरकर सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाले की सफाई का जिम्मा वैसे निर्माण विभाग का था, लेकिन टेंडर न होने की वजह से नाला गैंग लगाकर उसे साफ कराया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी सफाई कर्मचारी नाले को साफ कर रहे थे। बावजूद, पार्षद नाले में उतर गए - डॉ. सुधीर कुलश्रेष्ठ, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed