फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Park will be a great exhibition on the ground

नुमाइश ग्राउंड पर बनेगा शानदार पार्क

Fri, 23 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
 Park will be a great exhibition on the ground
park, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। सर्किट हाउस से सटे नुमाइश ग्राउंड पर पार्क बनाया जाएगा। इसका निर्माण झांसी विकास प्राधिकरण कराएगा। जेडीए उपाध्यक्ष चंद्र विजय सिंह ने पार्क के लिए जमीन की नापजोख और पूरा खाका बनाने के निर्देश दिए हैं। इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


खाली पड़े नुमाइश ग्राउंड पर गंदगी पसरी रहती है और इसका कोई इस्तेमाल भी नहीं है। जेडीए की नजर इस पर पड़ी और फैसला हुआ कि यहां खूबसूरत पार्क विकसित किया जाए। इससे सर्किट हाउस के आसपास की तस्वीर भी सुंदर हो जाएगी। यह काम जेडीए को सौंपा गया है। अवस्थापना निधि से पार्क विकसित किया जाएगा। तय हुआ है कि पार्क के चारों ओर साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। मार्निंग वॉकर्स के लिए भी यह पार्क खोला जाएगा। साइकिल के जरिए एक्सरसाइज कर सकते हैं।
विज्ञापन


सुगंधित फूल, छायादार पेड़ और डिजाइनर शेड भी होंगे। इसके लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। प्रवेश निशुल्क होगा। निगरानी के लिए सुरक्षागार्ड तैनात किए जाएंगे। एक साल के भीतर पार्क तैयार होने की उम्मीद है। जेडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि पार्क बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही काम भी शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंचतंत्र पार्क में फिर चलेगी ट्वाय ट्रेन
जेडीए के पंचतंत्र पार्क में ट्वाय ट्रेन फिर चलेगी। इसके लिए जेडीए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है। दो साल संचालन ठप है। दरअसल एक साल के ठेके में ठेकेदार को घाटा हो रहा था। अब तय हुआ है िक ठेका दस साल का होगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पंचतंत्र पार्क में सुरक्षा के मद्देनजर पीआरडी जवानों तैनात किए जाएंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। क्षेत्रीय थाना भी निगरानी करेगा ताकि लोग परिवार के साथ पार्क में आएं। शिकायत है कि वहां अराजक तत्वों का डेरा रहता है।


एक और साइकिल ट्रैक
 हंसारी में निर्माणाधीन साइकिल ट्रैक के काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश के कारण काम प्रभावित था। यह साइकिल ट्रैक रेलवे क्रासिंग से लेकर रोडवेज वर्कशाप पुल के पास तक बन रहा है। ट्रैक पर तारकोल का एक और कोट किया जाएगा। साथ ही नजर रखी जाएगी कि वहां कब्जे न हों ताकि साइकिलों का आवागमन आराम से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed