फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Park condition bad Jio company send notice

पार्क में मिला कबाड़ी का कब्जा, रखरखाव भूली कंपनी को नोटिस जारी

Sun, 24 Jan 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Park condition bad Jio company send notice
निरीक्षण की खबर में.....साहनी बिहार पार्क का निरीक्षण करते नगर आयुक्त अवनीश राय।
झांसी। महानगर के पार्कों में बदहाली की शिकायतों को लेकर नगर आयुक्त अवनीश राय ने पार्कों और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन पार्कों के रखरखाव का अनुबंध होने के बाद भी काम नहीं करने पर जियो कंपनी को नोटिस जारी किया गया। तात्याटोपे पार्क में कबाड़ी का कब्जा मिला। ओरछा मार्ग पर गंदगी और कूड़े के ढेर मिलने पर अफसरों को फटकार लगाई गई। वार्डों से गायब मिले 24 सफाई कर्मचारियों का वेतन काट दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त अवनीश राय ने आवास विकास स्थित तात्याटोपे पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि पार्क की सफाई, प्रकाश और उपकरणों के रखरखाव का जिम्मा रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के पास है, लेकिन पार्क में जगह - जगह कूड़े के ढेर और गंदगी है। समय पर सिंचाई नहीं होने से पार्क मेें लगे पौधे और घास सूख गई। लाइटें खराब पड़ी हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि पार्क में कंपनी का कोई कर्मचारी तैनात नहीं होने से एक कबाड़ी ने सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया है। इस पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को सफाई कराने और कबाड़ हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

साहनी बिहार स्थित पार्क में दोनों रोलर गेट जाम थे। कूड़ा पड़ा हुआ था, पेड़ सूखे थे और लाइटें खराब थीं। यहां भी जियो कं पनी की लापरवाही को लेकर लोगों ने शिकायत की। लोगों ने कहा कि पार्क में शाम को अराजकतत्व शराब पीते हैं। इस पर नगर आयुक्त ने कंपनी को नोटिस जारी करने के लिए कहा। जियो से अनुबंधित बंसल कॉलोनी के पार्क में भी सफाई और प्रकाश व्यवस्था खराब मिली। शिवाजी नगर स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में कूड़ा मिला और पौधे सूखे पाए गए। रिसाला चुंगी से ओरछा मार्ग पर मून स्पेस सिटी तक निरीक्षण के दौरान कचरे के ढेर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यहां से रोज तमाम श्रद्धालु ओरछा जाते हैं। इसलिए नियमित सफाई कराई जाए। विभिन्न वार्डों से 24 सफाई कर्मचारियों के गायब रहने पर वेतन काटने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कलारी के पास कूड़ा और साहनी बिहार कॉलोनी मार्ग पर गड्ढे पाए गए, जिसमें सुधार करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, चीफ इंजीनियर एलएन सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनीत कुमार, जेडएसओ रविचंद्र निरंजन, क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक अनूप साहू, लालबहादुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed