फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Parichha dam will be transformed into tourist point, Rs 1.5 crore will be spent by tourism department

झांसी : टूरिस्ट प्वाइंट में तब्दील होगा पारीछा बांध, पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च

Fri, 10 Sep 2021 11:59 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 11:59 AM IST
सार

झांसी से महज 30 किलोमीटर दूर स्थित पारीछा बांध को पर्यटन विभाग द्वारा टूरिस्ट प्वाइंट में तब्दील करने की योजना को तैयार किया गया है। योजना पर पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन द्वारा प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। योजना का शासन में भेज दिया गया हैै शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Jhansi: Parichha dam will be transformed into tourist point, Rs 1.5 crore will be spent by tourism department

विस्तार

बेतवा नदी पर बसा पारीछा बांध लगभग सौ साल से अधिक पुराना है। बारिश के मौसम में नदी का जल स्तर बढ़ते ही बांधों के गेटों के ऊपर से पानी गिरना शुरू हो जाता है, जो झरने में तब्दील हो जाता है। जिसके चलते यहां पर सैलानियों का जमावड़ा रहता है। बांध की सुंदरता को देखने के साथ ही दूरदराज के लोग पिकनिक मनाने के लिए यहां आते हैं।
विज्ञापन


डेढ़ करोड़ रुपये खर्च
पर्यटन विभाग द्वारा बांध को टूरिस्ट प्वाइंट बनाने की योजना को तैयार किया गया है। जिसके तहत बांध की आसपास की जमीन को समतल किया जाएगा। बांध पर मुख्य द्वार का निर्माण कराया जाएगा। बांध के आस - पास के इलाके को इंटरलॉकिंग किया जाएगा। बच्चों के खेले के लिए पार्क का निर्माण होगा। जिसमें आधुनिक झूलों को लगाया जाएगा। योजना पर पर्यटन विभाग द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यूपी प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन द्वारा प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। योजना का शासन में भेज दिया गया हैै शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


विभाग द्वारा कई निर्माण कार्य
बांध पर आने वाले लोगों की खान-पान की व्यवस्था के लिए कैफेटेरिया को बनाया जाएगा। बांध के पास ही दो शौचालयों का निर्माण होगा। पूरे इलाके को रोशनी से जगमग करने के लिए बिजली के खंभों को लगाकर आधुनिक लाइटों को लगाया जाएगा। बांध में पर्यटकों के बैठने के लिए विजिटर शेड को बनाया जाएगा। इसके अलावा विभाग द्वारा कई निर्माण कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पर्यटन विभाग के उप निदेशक आर के रावत ने बताया कि प्रोजेक्ट को तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed