फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parchad in vard

पार्षद ने किए विकास के दावे, जनता ने हकीकत बताई

Mon, 22 May 2017 12:43 AM IST
jhansi
jhansi Updated Mon, 22 May 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
parchad in vard
प्रशासन - फोटो : amar ujala
नगर निगम चुनाव के मद्देनजर रविवार को ‘अमर उजाला संवाद’ का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर के तीन वार्डों के पार्षद और क्षेत्रीय नागरिकों ने शिरकत की। कार्यक्रम में पार्षदों ने अपने कार्यकाल में वार्ड में कराए गए विकास कार्यों की फेहरिस्त प्रस्तुत की, तो वहीं क्षेत्रीय लोगों ने समस्याओं को उठाकर धरातल की हकीकत बताई। इस दौरान जनता ने अच्छे कामों की सराहना भी की, तो वहीं पार्षदों ने अपनी अधूरी रह गईं योजनाओं पर अफसोस जताया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर-05 मसीहागंज (नया-16)
- मसीहागंज, बौद्ध नगर, साहनी कालोनी, मैला की टौरिया, डिक्रूज कंपाउंड, कलसी का बगीचा
- पार्षद - महेश गौतम
- आबादी - 12,000
- मतदाता - 7,500
पार्षद के दावे
------------
पार्षद महेश गौतम ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि वार्ड में पार्क की कमी को दूर करने के लिए मैला की टौरिया पर कांशीराम पार्क का निर्माण कराया। पुरानी सड़कें दुरुस्त कराई और नई सड़कों व नालियों का निर्माण कराया। बिजली के खंभे और पूरे वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं। साफ-सफाई के लिए डोर टू डोर कचरा संग्रहण की व्यवस्था की गई। मैला की टौरिया में कचरा प्रबंधन प्लांट की स्थापना का प्रस्ताव पारित कराया गया, जिसके बनकर तैयार होने पर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था और बेहतरी होगी।
विज्ञापन


इसका मलाल
------------
वार्ड के कई हिस्सों में जल संकट व्याप्त है। इसके समाधान के तमाम प्रयास किए गए, परंतु लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच सका। कर्मचारियों की कमी से क्षेत्र की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले क्षेत्रीय लोग
---------------
सिर्फ पार्षद के घर तक पाइप लाइन
बौद्ध नगर चौराहे से काशीपुरा तक जाने वाले नाले की पिछले दस सालों से सफाई नहीं हुई। वार्ड की पानी की समस्या भी जस की तस है। केवल पार्षद के घर तक विशेष पाइप लाइन डाली गई है। पानी समस्या के समाधान के लिए कारगर प्रयास नहीं किए गए। नाथ की कोठी क्षेत्र जल भराव की समस्या है। कांशीराम पार्क बदहाल है। सुरक्षा के भी इंतजाम नहीं हैं।
- अनूप करौसिया

कच्ची शराब पर अंकुश नहीं
वार्ड में कच्ची शराब की बिक्री धड़ल्ले से होती है, जिससे कई घर बर्बाद हो चुके हैं। इसके अलावा जल संकट से जूझ रहे वार्ड में मौजूद प्राचीन जल स्रोत कुओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रह है। यह गंदगी की चपेट में हैं। जबकि, इनका बेहतर इस्तेमाल कर पानी संकट से छुटकारा पाया जा सकता है। साफ-सफाई की व्यवस्था भी लचर है। मैला की टौरिया खाई की भी समस्या है।
- नीलम सकरैया
...........................................................
वार्ड नंबर-25 हीरापुरा (नया-28)
- हीरापुरा, प्रतापपुरा, गणेशपुरा, कैलाश मंदिर, रतनपुरा, गुरुद्वारा
- पार्षद - कृष्णकांत
- आबादी - 15,000
- मतदाता - 8,000
पार्षद के दावे
------------
पार्षद कृष्णकांत ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान वार्ड को सभी बुनियादी सुविधाओं से संतृप्त करने का पूरा प्रयास किया, जिसमें काफी हद तक कामयाबी भी हासिल हुई। वार्ड में जगह-जगह हैंडपंप लगवाए गए। खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई गईं। नगरा हाट के मैदान से गढ़िया फाटक तक सड़क का निर्माण कराया। इसके अलावा अन्य गलियों, सड़कों और नालियों का निर्माण कराया। साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त की गई। क्षेत्र में पार्क नहीं है। इसका भी प्रस्ताव दिया गया है।

इसका मलाल
------------
सार्वजनिक शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया। इसके अलावा वार्ड में सरकारी स्कूल संचालित नहीं हो पाया। इसके अलावा पार्क निर्माण की योजना अब तक धरातल पर मूर्त रूप नहीं ले पाई।

बोले क्षेत्रीय लोग
---------------
अब भी हैं समस्याएं
पार्षद की ओर से वार्ड के विकास की दिशा में तमाम प्रयास किए गए और इसमें वह सफल भी रहे। लेकिन, कई समस्याएं ऐसी हैं, जिनके समाधान की दिशा में काम नहीं हुआ। वार्ड में आवारा कुत्तों की भरमार है, जो आए दिन लोगों को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। इस समस्या के समाधान की दिशा में काम नहीं हुआ। इसके अलावा सरकारी स्कूल वार्ड में संचालित नहीं हो पाया।
- जितेंद्र तिवारी

खस्ताहाल है मुख्य सड़क
वार्ड की मुख्य सड़क पिछले कई सालों से खराब पड़ी हुई है। यह ठीक नहीं कराई गई। नई सड़कों के निर्माण के लिए नियमानुसार पुरानी सड़कें खोदी नहीं जा रही हैं, जिससे सड़कें ऊंची और घर नीचे होते जा रहे हैं। इससे बारिश में जल भराव हो जाता है। सरकारी नलों की टोंटी गायब बनी रहती हैं। इससे पानी की बहुत बर्बादी होती है। इस पर भी ध्यान नहीं दिया गया।
- गुरजीत सिंह
...........................................................
वार्ड नंबर - 01 हंसारी गिर्द प्रथम (वार्ड क्रमांक बदला नहीं)
- हंसारी प्रथम, ग्वाल टोली, आजाद नगर, ज्योति नगर, विजय नगर, खारा कुआं, दाऊ नगर, राजगढ़  
- पार्षद - भरत यादव
- आबादी - 16,000
- मतदाता - 12,000

पार्षद के दावे
------------
पार्षद भरत यादव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि वार्ड में कई नई सड़कों का निर्माण कराया और पुलिया बनवाईं, जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत मिली। शमशान घाट का निर्माण कराया। बिजली के खंभे लगवाकर क्षेत्र के लोगों के घरा तक विद्युतापूर्ति सुनिश्चित की गई। हाईमास्क लाइट लगवाईं और पार्क के सुंदरीकरण का काम भी जारी है। जनता की जरूरत के अनुसार वार्ड में सुविधाएं विकसित करने के पूरे प्रयास किए गए।

इसका मलाल
------------
वार्ड की सरकारी जमीन भू माफियाओं के कब्जे में है। तमाम कोशिशों के बाद भी इस जमीन को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा सका। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र सुचारु रूप से संचालित नहीं हो पाया।

बोले क्षेत्रीय लोग
---------------
सुनियोजित नहीं हुआ विकास
ग्राम सभा से दस साल पहले क्षेत्र नगर निगम में शामिल किया गया था। इसके सुनियोजित विकास की आवश्यकता थी, परंतु यह किया नहीं गया। वार्ड के मुख्य नाले की सफाई न होने की वजह से इसमें दुर्गंध आती रहती है। अन्य स्थानों पर भी गंदगी की भरमार है। जानवर पालने वाले गंदगी फैलाते हैं। इस पर अंकुश के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

- शैलेंद्र

बर्बाद हुआ सरकारी पैसा
वार्ड की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो गए हैं। जमीन कब्जा मुक्त नहीं कराई जा सकी। लंबे समय से क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की मांग की जा रही है, परंतु इसका निर्माण नहीं कराया गया। वार्ड में स्थित स्वास्थ्य केंद्र का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। शमशान घाट का निर्माण तो हुआ, परंतु रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे इस पर खर्च हुआ सरकारी पैसा बर्बाद हो गया।
- सुंदर ग्वाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed