फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Parcel packaging facility now available at the post office itself.

Jhansi News: अब डाकघर में ही मिलेगी पार्सल पैकेजिंग की सुविधा

Wed, 23 Sep 2026 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Parcel packaging facility now available at the post office itself.
झांसी। ऑनलाइन खरीदारी और उपहार भेजने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रधान डाकघर ने अब पार्सल पैकेजिंग की सुविधा शुरू की है। इससे ग्राहकों को सामान पैक कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

यह सुविधा एक सितंबर से शुरू की गई है। इसके तहत ग्राहक अपना सामान लेकर डाकघर पहुंच सकते हैं। डाकघर में ही उनके पार्सल की पैकिंग की जाएगी। अब तक करीब 30 पार्सल बुक किए जा चुके हैं। विभाग की इस पहल से पार्सल भेजने की पूरी प्रक्रिया एक ही स्थान पर हो सकेगी।
विज्ञापन

प्रधान डाकपाल रमेश यादव ने बताया कि एक किलो तक के पार्सल की पैकिंग का शुल्क 15 रुपये है। एक से पांच किलो तक के लिए 30 रुपये और पांच से दस किलो तक के लिए 50 रुपये निर्धारित हैं। इन शुल्कों में 18 फीसदी जीएसटी शामिल है। पैकेजिंग सामग्री डाकघर उपलब्ध कराएगा, जबकि डाक व अन्य शुल्क अलग से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed