{"_id":"651083291abd10ceaa00e274","slug":"panvel-expresss-hose-pipe-broke-due-to-emergency-braking-stood-still-for-23-minutes-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-177861-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पनवेल एक्सप्रेस का हौज पाइप टूटा, 23 मिनट खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पनवेल एक्सप्रेस का हौज पाइप टूटा, 23 मिनट खड़ी रही
विज्ञापन
- यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार की दोपहर पनवेल से गोरखपुर जा रही पनवेल एक्सप्रेस के सामने अचानक जानवरों का झुंड आ गया। तीन पशुओं की ट्रेन से कटकर मौत भी हो गई। इस बीच चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़ गए। अचानक ब्रेक लगने की वजह से ट्रेन का हौज पाइप टूट गया, जिससे गाड़ी 23 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशान उठानी पड़ी।
एट भुआ सेक्शन के बीच दोपहर 12.25 बजे 15066 पनवेल एक्सप्रेस के सामने अचानक पशुओं का झुंड आ गया। तीन पशुओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत भी हो गई। इस पर चालक ने ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इसकी वजह से गाड़ी का हौज पाइप टूट गया और इंजन में पशुओं के मांस के टुकड़े फंस गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने हौज पाइप को दुरुस्त किया और इंजन से मांस के टुकड़ों को साफ किया। इसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया। पनवेल एक्सप्रेस के खड़े होने की वजह से ट्रैक पर इसके पीछे आ रही एक मालगाड़ी को भी रोकना पड़ गया था।