फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panna: Car rammed into truck, three including father and daughter killed, two injured

पन्ना : ट्रक में घुसी कार, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, दो घायल

Tue, 21 Jan 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Panna: Car rammed into truck, three including father and daughter killed, two injured

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

समथर। शादी की तैयारियों के लिए तेलंगाना से घर आ रहे एक परिवार की कार घने कोहरे के चलते ट्रक में जा घुसी। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हुए हादसे में युवक और पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।



समथर कस्बे के रहने वाले अनिल पाल परिवार के साथ तेलंगाना के चिल्ला में पानी बताशे का व्यापार करते हैं। 6 फरवरी को अनिल के भतीजे चंद्रशेखर उर्फ चंदू की शादी है। शादी की तैयारियां करने के लिए शनिवार सुबह अनिल कार से परिवार के साथ समथर के लिए निकले।
विज्ञापन




रविवार की सुबह 4 बजे मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज थाना क्षेत्र में प्रवेश करते ही घने कोहरे की वजह से कार आगे जा रहे ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में गाड़ी में सवार चंद्रशेखर उर्फ चंदू (22) व मानवी (12) पुत्री अनिल पाल की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अनिल (35) व उनकी पत्नी सुनीता (32) व अनिल के पुत्र कार्तिक उर्फ छोटू (16) को पुलिस ने पन्ना चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान अनिल की भी मौत हो गई। अनिल की पत्नी व बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed