फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pankhudi fly

और ‘पंखुड़ी’ ने छू लिया आसमान

Tue, 29 Mar 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
pankhudi fly
pankhudi, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। छोटे से शहर की लड़की आज देश के महानगरों में लोगों को उनकी पसंद के किराये के घर उपलब्ध करा रही है। जी हां, यहां बात हो रही है पंखुड़ी श्रीवास्तव की, जिन्होंने 2013 में अपनी कंपनी ‘गर्बहाउस डॉट कॉम’ की नींव रखी थी। कंपनी अब सिंगापुर व मलेशिया में भी अपना कारोबार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पंचकुइयां निवासी सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर कार्यरत रजनीश श्रीवास्तव की बेटी पंखुड़ी ने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करने के बाद किसी कंपनी में नौकरी करने की बजाय समाजसेवा को चुना। उन्होंने दो साल मुंबई की एनजीओ टीच फॉर इंडिया में काम करते हुए गरीब बच्चों को शिक्षा देने का काम किया। मुंबई में रहने के लिए सही मकान खोजने में उन्हें भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


स्थिति यह रही कि दो सालों के दौरान पंखुड़ी को पांच-छह मकान बदलने पड़े। इससे परेशान होने की जगह उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाया। मुंबई में उन्होंने कंपनी ‘गर्बहाउस डॉट कॉम’ की नींव रखी। मकान किराये पर देने वालों व लेने वालों ने पंखुड़ी के इस प्रयास को हाथों हाथ लिया। शुरूआती सफलता से उत्साहित पंखुड़ी ने आज अपने कारोबार का कलकत्ता, पूना, हैदराबाद, एनसीआर में विस्तार कर दिया है। इसके अलावा हाल ही में उन्होंने सिंगापुर व मलेशिया में कंपनी के ऑफिस भी शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही देश के अन्य शहरों में भी कंपनी का विस्तार करने जा रही हैं। इतना ही नहीं, अब पंखुड़ी की कंपनी किराये के मकान में शेयरिंग में भी मदद कर रही है। कंपनी का सालाना एक करोड़ रुपये का टर्नओवर है। खास बात यह है कि पंखुड़ी ने अपनी पूंजी की जगह निवेशकों के पैसे से कंपनी की शुरुआत की थी। इसमें देश के टाटा घराने व जापानी निवेशकों ने भी निवेश किया है।  

‘मे क्वीन’ रह चुकी हैं पंखुड़ी
झांसी। पंखुड़ी श्रीवास्तव बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। मॉडलिंग के उच्च मापदंड व विभिन्न विषयों में गुणवत्तापूर्ण पकड़ होने के चलते उन्हें 2011 में अमर उजाला ‘मे क्वीन’ चुना गया था। बकौल पंखुड़ी इस खिताब ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया था। इसी का नतीजा है कि वह आज इस मुकाम पर हैं।


आपके वोट की है दरकार
झांसी। नेटवर्क 7 मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता में पंखुड़ी का चयन देश की छह नवोदित महिला उद्यमियों में किया गया है। इसमें पहला स्थान हासिल करने के लिए पंखुड़ी को आपके वोट की आवश्यकता है। वोटिंग ऑनलाइन  www.ilc2016.in, ई मेल myvote@ilc2016.in व एसएमएस  8088054322 पर भेजकर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed