फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   pani ke bulb me fasi hawa

पानी के वाल्व में फंसी हवा, नहीं आया पानी

Sat, 01 May 2021 02:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
pani ke bulb me fasi hawa
झांसी। माताटीला बांध से आने वाले पीने के पानी की पाइपलाइन जोड़ने के बाद महानगर के लिए जलापूर्ति हुई, लेकिन बबीना लाइन के वाल्व में हवा फंस जाने के कारण पानी की सप्लाई ठप हो गई। इस कारण फिर से पानी का संकट गहरा गया। सिविल लाइन और खाती बाबा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण मोहल्लेवालों को पानी की समस्या झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

महानगरवासी चार दिन से पानी की किल्लत झेल रहे थे। उन्हें इंतजार था कि शुक्रवार को पानी की आपूर्ति होगी, लेकिन पर्याप्त आपूर्ति संभव नहीं हो सकी। इसकी वजह बबीना से आने वाली पानी की पाइपलाइन में लगे वाल्व में हवा फंस गई, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। सूचना जल निगम को दी गई तो अफसरों की टीम ने जाकर मौका मुआयना किया। बाद में पता चला कि वाल्व में हवा फंस गई है। इस पर हवा निकालने का काम किया। इसमें दिनभर लग गया।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को हुई जलापूर्ति महानगरवासियों के लिए नाकाफी साबित हुई। पानी तो आया, लेकिन कहीं पर दस मिनट तो कहीं पर बीस मिनट के लिए पानी की सप्लाई हुई। नलों के आने पर लोगों ने पानी भरा, लेकिन केवल पीने का पानी ही उन्हें नसीब हो सका। सुबह दस बजे के बाद आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद दिन भर पानी नहीं आया। इस कारण खाती बाबा क्षेेत्र और सिविल लाइन क्षेत्र में पानी की बिल्कुल सप्लाई नहीं हुई। कमोबेश, यही स्थिति नरसिंहराव टौरिया क्षेत्र की रही। यहां पर पानी की आपूर्ति नहीं हुई। मोहल्लेवासी इंतजार करते रहे, लेकिन पानी नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों लाइनों से होती है आपूर्ति
नरसिंहराव टौरिया क्षेत्र में पहूंज बांध से आने वाली पानी की पाइपलाइन से आपूर्ति की जाती है और माताटीला बांध से आने वाली पाइपलाइन से भी आपूर्ति की जाती है। दोनों पाइपलाइनों से पानी की आपूर्ति होने के बाद भी मोहल्ले में जलापूर्ति नहीं हुई। इस कारण मोहल्ले वालों को असुविधा का सामना करना पड़ा। मोहल्लेवासी पानी का इंतजार करते रहे, पर उन्हें पानी नहीं मिल सका।
दो दिन होगी 20 प्रतिशत कम जलापूर्ति
बबीना से आने वाली पानी की पाइप लाइन में अभी भी एअर है। इस कारण शनिवार और रविवार को 20 प्रतिशत कम जलापूर्ति होगी। ऐसे में उपभोक्ता पानी बचाकर कम खर्च करें, अन्यथा दिक्कत हो सकती है।
सुबह दस बजे के बाद पानी नहीं आया। इस कारण कारण सिविल लाइन और खाती बाबा क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं की जा सकी। दस बजे पानी की आपूर्ति बंद होने के बाद से पानी नहीं आया। इस कारण संकट गहरा गया है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी को पानी जल्द से जल्द मिले।

- कुलदीप सिंह
अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
दिक्कत हुई है, लेकिन समस्या का समाधान कर महानगरवासियों को जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी। बबीना से झांसी के लिए पानी बढ़ा दिया गया है। - ए के गुप्ता, अधिशासी अभियंता
उत्तर प्रदेश जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed