फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchyat chunav : matdan karmiko ka pirshikan 5 aprail se

पंचायत चुनावः मतदान कार्मिकों का प्रशिक्ष्ाण पांच से

Mon, 05 Apr 2021 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav : matdan karmiko ka  pirshikan 5 aprail se
कर्मचारियों को आज से प्रशिक्षण दिया जाएगा। - फोटो : ???? ????
आज से शुरू होगा मतदान कर्मचारियों का प्रशिक्षण
विज्ञापन

झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों का सोमवार से प्रशिक्षण होगा। पैरा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षण दो-दो पारियों में लगातार चार दिनों तक चलेगा। अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 05 से 08 अप्रैल तक महारानी लक्ष्मीबाई पैरा मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में होगा। प्रशिक्षण दो पारियों में सुबह 10 से 01 बजे तक तथा दोपहर 02 से 05 बजे तक होगा। प्रत्येक पाली में 250 मतदान पार्टियों (1000 कार्मिकों) को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर जिलाधिकारी / प्रभारी अधिकारी कार्मिक बी प्रसाद ने बताया कि चूंकि जनपद में एक ही चरण में निर्वाचन संपन्न होना है। इसमें लगाए गए कार्मिकों का पूल सीमित है, इसलिए किसी भी कार्मिक को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

कार्यालयाध्यक्ष अपने विभाग के संबंधित कर्मचारियों को अवगत करा दें। मतदान प्रशिक्षण एवं मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित रहने एवं आदेश का उल्लंघन करने पर उत्तर प्रदेश पंचायत अधिनियम 1947 की धारा 12ख, घ एवं भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 174 एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध माना जाएगा। संबंधित कार्मिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed