फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayat elections: Seat math will change, candidates' eyes are on reservation

पंचायत चुनाव : बदल जाएगा सीटों का गणित, उम्मीदवारों की निगाहें आरक्षण पर टिकीं

Fri, 18 Jul 2025 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Seat math will change, candidates' eyes are on reservation

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। अगले कुछ महीनों में आरक्षण तय हो जाएगा। इस बार चक्रानुक्रम व्यवस्था से ही आरक्षण होंगे। पिछले चुनाव की आरक्षित सीटों में बदलाव होना लगभग तय है। इससे कई सीटों का गणित बिगड़ जाएगा। पंचायत चुनाव में हाथ आजमाने के लिए तैयार लोगों की नजर आरक्षण पर टिकी है।

आरक्षण पिछले चुनाव के रिकॉर्ड देखने के बाद तय होगा। इसे ऐसे समझें जैसे अगर किसी ग्राम पंचायत का प्रधान पद वर्ष 2021 में पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित था, तो इस बार उसके पिछड़ा वर्ग के खाते में जाने की संभावना अधिक है। इसी तरह एससी आरक्षित सीट से बदलकर एससी महिला में बदलने की गुंजाइश अधिक होगी। फिलहाल डीपीआरओ कार्यालय में पिछले चुनावों के आरक्षण फीड किए जा रहे हैं। नियमावली के मुताबिक शासन स्तर से जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख के आरक्षण तय होंगे, जबकि ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान का आरक्षण जिला प्रशासन तय करेगा।
विज्ञापन




कम आबादी पर भी सीट हो सकती है आरक्षित : अगर पंचायत में किसी वर्ग की आबादी कम है तो भी उसी वर्ग विशेष को वह सीट आरक्षित हो सकती है। वहीं, यह भी संभव है कि जहां किसी वर्ग विशेष की आबादी अधिक हो, फिर भी दूसरे वर्ग को वह सीट आरक्षित कर दी जाए। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि अगर किसी पंचायत में एससी आबादी महज 20 फीसदी है लेकिन, दूसरी आबादी अधिक है तो भी यह सीट एससी को आरक्षित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed