{"_id":"5fb6bd428ebc3e9bc202d385","slug":"panchayat-election-will-be-use-e-stamp-jhansi-news-jhs1814202160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों में पहली दफा इस्तेमाल होंगे ई-स्टांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों में पहली दफा इस्तेमाल होंगे ई-स्टांप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। आगामी पंचायत चुनावों में पहली दफा ई-स्टांप इस्तेमाल में लाए जाएंगे। उम्मीदवारों की आवश्यकता को देखते हुए सौ रुपये एवं उससे कम कीमत के ई-स्टांप उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त काउंटर भी खोले जाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही चुनावों के दौरान ही करीब दस हजार से अधिक स्टांप पेपरों की जरूरत पड़ेगी।
पंचायत चुनावों के दौरान उम्मीदवारों को शपथ पत्र आदि जरूरी प्रपत्र दाखिल करने में स्टांप पेपर की भी जरूरत होगी। अभी तक मैनुअल स्टैंप ही इस्तेमाल में लाए जाते रहे लेकिन, अब सरकार ई-स्टांप को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही। आगामी पंचायत चुनाव के दौरान जिस भी कीमत के स्टांप की जरूरत होगी, उसे इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही। इस दौरान सौ रुपये एवं उससे कम कीमत के स्टैंप की सबसे अधिक आवश्यकता होगी। उम्मीद जताई जा रही कि करीब दस हजार से अधिक स्टांप पेपर की जरूरत होगी। आवश्यकता को देखते हुए निबंधन कार्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन एके पासवान ने ई-स्टांप उपलब्ध कराने के लिए अभी से अतिरिक्त काउंटर खुलवाने की व्यवस्था के निर्देेश दिए हैं। उन्होंने बताया अधिक कीमत पर स्टांप बेंचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।