फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayat election

पंचायत चुनाव : एक बूथ पर पड़ेंगे सवा सात सौ वोट

Sat, 19 Sep 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayat election
Panchayat election
झांसी। पंचायत चुनावों में इस बार एक बूथ पर करीब सवा सात सौ वोट डालने की व्यवस्था की जा रही। इसके मुताबिक मतदान केंद्रों में इंतजाम किए जा रहे हैं। नई मतदाता सूची बनने से मतदाताओं की संख्या में भी इजाफा होगा। इस वजह से बूथों की संख्या का भी बढ़ना तय है।
विज्ञापन

मतदाता सूची बनाने की प्रक्रिया आरंभ होने के साथ ही पंचायत चुनावों को लेकर दूसरी तैयारियां भी धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगीं हैं। मतदाता सूची के साथ ही मतदान केंद्र, बूथ की स्थिति आदि भी अपग्रेड किए जा रहे हैं। वर्ष 2015 में हुए पंचायत चुनावों में कुल 884085 मतदाताओं के नाम सूची में शामिल थे। इनके लिए कुल 747 मतदान केंद्रों में 1523 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। पिछली बार करीब आठ सौ वोट एक बूथ पर डाले गए थे लेकिन, इस बार बूथ की संख्या बढ़ाते हुए उसमें मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी। चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक इस बार एक बूथ पर 725 मतदाताओं का ही औसत रखने की कोशिश होगी। जिससे मतदाताओं को मताधिकार इस्तेमाल करने में आसानी होगा हालांकि बूथ की संख्या का निर्धारण मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन होने के बाद ही संभव हो सकेगा। उम्मीद जताई जा रही कि इसमें न्यूनतम बीस फीसदी की बढ़ोत्तरी संभव है।
विज्ञापन

मतदाता सूची के संग जुड़ेगा आधार
पंचायत चुनावों को लेकर एक अक्तूबर से बनाई जाने वाली मतदाता सूची में मतदाताओं के साथ उनके आधार नंबर भी दर्ज किए जाएंगे हालांकि इस बार इसे ऐच्छिक ही रखा गया है। मतदाता की इच्छा पर ही उसका आधार नंबर सूची के साथ दर्ज किया जाएगा। बीएलओ को यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक परिवार के किसी एक सदस्य का मोबाइल नंबर प्राप्त करके उसे आयोग की ओर से दिए गए साफ्टवेयर में अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली बार के बीएलओ को ही जिम्मेदारी
पंचायत चुनावों में भी लोकसभा चुनाव के दौरान बनाए गए बीएलओ की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग से सूची मांगी है। इस दौरान जो बीएलओ सेवानिवृत्त, मृत अथवा लंबे अवकाश पर चल रहे हैं, उनके स्थान पर ही नए बीएलओ तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed