{"_id":"605b89358ebc3e591852207a","slug":"panchayat-election-last-prakasan-tommorow-jhansi-news-jhs1916696177","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न पदों के आरक्षण का अंतिम प्रकाशन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न पदों के आरक्षण का अंतिम प्रकाशन कल
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर विभिन्न पदों के लिए हुए आंतरिम आरक्षण पर आपत्तियों का बुधवार से निस्तारण आरंभ हुआ। ब्लॉक और विभिन्न स्थानों पर दर्ज आपत्तियाें की सूची तैयार कर ली गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय कमेटी इनका निस्तारण करेगी। 26 मार्च को अंतिम आरक्षण सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
बीस मार्च को ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक प्रमुख पदों के आंतरिम आरक्षण जारी किए गए थे। तेईस मार्च तक इन पर आपत्तियां जताई गईं। अंतिम दिन तक कुल 477 आपत्तियां आईं। इनमें सर्वाधिक ग्राम प्रधान पद को लेकर आपत्तियां जताई गईं। ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर कोई आपत्ति नहीं जताई गई जबकि पिछली बार बामौर ब्लॉक को लेकर दो आपत्तियां जताई गईं थीं। इनका निस्तारण जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी करेगी।
इसमें सीडीओ, डीपीआरओ और अपर जिला पंचायत अधिकारी शामिल हैं। सीडीओ शैलेष कुमार के मुताबिक आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम आरक्षण का प्रकाशन 26 मार्च को कर दिया जाएगा। इसी दिन सूची भी शासन को भेज दी जाएगी। बता दें, कुल 496 ग्राम पंचायतों में 165 सीटें सामान्य, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक, अनुसूचित जनजाति की एक, अनुसूचित जाति महिला की 43, अनुसूचित जाति 77, पिछड़ा वर्ग महिला 47, पिछड़ा वर्ग 86 और महिला वर्ग को 76 सीटें आवंटित हुई हैं।