{"_id":"5e5184c48ebc3ef3ac75d8c4","slug":"panchayat-election-in-22-village-jhansi-news-jhs160788428","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर से जुड़े 22 गांवों में होंगे प्रधानी के चुनाव!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर से जुड़े 22 गांवों में होंगे प्रधानी के चुनाव!
विज्ञापन
panchayat election in 22 village
झांसी। नगर निगम सीमा विस्तार में हो रही लेटलतीफी ने शहरी सीमा में शामिल होने वाले 22 गांवों में पंचायत चुनाव को लेकर उहापोह पैदा कर दिया है। अभी तक सीमा विस्तार के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी नहीं मिल सकी. जबकि पंचायत चुनावों को लेकर आयोग ने अपनी तैयारियां आरंभ कर दी हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही कि अगले माह तक अगर नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तब इन गांवों में भी पंचायत चुनाव होना तय है।
जिन निगमों की सीमा बढ़ाई गई उनको 20 फरवरी तक निर्वाचन आयोग को इसकी सूचना देनी थी लेकिन, झांसी ने इसकी संख्या शून्य दर्शायी। जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से आयोग को भेजी सूचना में निगम सीमा में शामिल होने वाले 22 गांव सहित 496 ग्राम पंचायतें बताई गईं। वहीं, नगर निगम ने सीमा विस्तार की फाइल पिछले हफ्ते ही शासन को भेजी। राजस्व विभाग से होते हुए कैबिनेट तक पहुंचने में इसे लंबा सफर तय करना है। कैबिनेट मंजूरी के बाद डी-नोटिफिकेशन करना होगा तभी निगम सीमा में इनको शामिल माना जाएगा लेकिन, इन सबके बीच इन गांवों के लिए भी चुनावी प्रक्रिया आरंभ हो गई है। अगले माह से सभी 496 ग्राम सभाओं के लिए मतदाता सूची बनाने का काम भी शुरू हो जाएगा।
इन परिस्थितियों को देखते हुए संभावना जताई जा रही कि शामिल होने वाले सभी गांवों में ग्राम सभा के ही चुनाव कराए जाएंगे। डीपीआरओ जगदीश राम का कहना है अभी जितनी सूचना मांगी गई थी वह आयोग को भेज दी गई है। बता दें, नगर निगम सदन ने नवंबर माह में 22 गांवों को निगम सीमा में शामिल करने को मंजूरी दी थी। इनमें खैलार, डगरिया, रुंद, सिमरावारी, अठोंदना, पठारी, सिजवाहा, पाली पहाड़ी, अम्बावाय, रुंदकरारी, परवई, भोजला, भरारी, टाकोरी, मुस्तरा, दिगारा, पलींदा, बलौरा, रुंदबलौरा, पाड़री, गोरामछिया, छपरा, डिमरौनी गांव शामिल हैं।