फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayat election duty

घोर लापरवाही: पंचायत चुनाव ने छीन ली जिंदगी, अफसरों ने फिर लगा दी मृत शिक्षक की ड्यूटी

Sat, 12 Jun 2021 08:08 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 12 Jun 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Panchayat election duty
यूपी पंचायत उप चुनाव में ड्यूटी पर तैनात शिक्षक - फोटो : अमर उजाला।

त्रिस्तरीय पंचायत उप-चुनाव के लिए उस शिक्षक की भी ड्यूटी लगा दी गई जिसकी कुछ दिनों पहले चुनावी ड्यूटी करने से कोविड के चलते मौत हो गई थी। असंवेदनशील प्रशासन ने मृत शिक्षक के नाम चुनावी ड्यूटी स्लिप भी जारी कर दी। जिसमें मृत शिक्षक को बृहस्पतिवार से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने के निर्देश दिए गए। इसी तरह चुनावी ड्यूटी के दौरान कोरोना पॉजिटिव दूसरे कर्मचारियों की भी ड्यूटियां लगाई गई हैं।

विज्ञापन


रिक्त ग्राम प्रधान समेत ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए इन दिनों उप-चुनाव कराए जा रहे हैं। इसको देखते हुए चुनावी ड्यूटियां लगाए जाने का काम शुरू हुआ। मगर बीते बुधवार को हैरतअंगेज तरीके से पिछले माह कोविड से मृत बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक सौरभ कुमार तलैया के नाम से उप-चुनाव में चुनावी ड्यूटी संबंधी परवाना घर पहुंच गया। इस परवाने ने उनके परिजनों के जख्म फिर ताजे कर दिए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी की ओर से जारी इस ड्यूटी पत्र में दिवगंत सौरभ को विकास खंड मोंठ की पोलिंग पार्टी संख्या- 81 में मतदान अधिकारी प्रथम के तौर पर ड्यूटी लगाई गई। उनको 10 जून को प्रशिक्षण के लिए दोपहर 12 से एक बजे के बीच दीनदयाल सभागार में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। ऐसा न करने पर निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित मानते हुए कार्रवाई तक का अल्टीमेटम दे दिया गया। वहीं, इसकी जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप द्विवेदी ने रोष जताया है। उनका कहना है बहुत संभव है दूसरे मृत कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई हो, लेकिन वह अभी तक सामने नहीं आए हैं। उनका कहना है कि कोविड पॉजिटिव कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी मुआवजा सूची में भी सौरभ का नाम, फिर भी लगाई दी ड्यूटी
पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान जिन कर्मचारियों की मौत हुई उनकी सूची प्रशासन ने तैयार कराई थी। पहली सूची में कुल 36 कर्मचारी शामिल किए गए। इसमें सौरभ तलैया का नाम 12वें नंबर पर शामिल किया गया है। उस सूची में सौरभ की मृत्यु 30 अप्रैल की दर्ज है। उनकी मतदान कर्मिक के तौर पर उनकी ड्यूटी बंगरा ब्लॉक में लगाई गई थी। उसी दौरान वह कोविड की चपेट में आ गए। उपचार के बाद भी उनको बचाया नहीं जा सका। वहीं, मतदान के लिए ड्यूटी लगाते समय प्रशासन ने इस मुआवजा सूची में भी गौर करना जरूरी नहीं समझा और बेहद असंवेदनशील तरीके से ड्यूटियां लगा दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed