{"_id":"5faed26e8ebc3e9bb02ff08c","slug":"panchayat-election-430-matter-solve-inpector-jhansi-news-jhs1810484115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव से पहले रेंज में थानेदार निपटाएंगे 430 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव से पहले रेंज में थानेदार निपटाएंगे 430 मामले
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनाव से पहले रेंज के सभी थानेदारों को पिछले दस सालों में पंचायत चुनाव के दौरान हुए 430 विवाद के मामले निपटाने होंगे। इन सभी मामलोें की रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी जाएगी। इसमें मुकदमा दर्ज करने से लेकर कार्रवाई की स्थिति दर्ज होगी। इसको लेकर एडीजी ने झांसी, ललितपुर व जालौन के पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।
पंचायत चुनाव को लेकर संभावित प्रत्याशियों ने दौड़भाग शुरू कर दी है। ऐसे में कई जगहों से मारपीट व विवाद की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। ऐसे में पिछले साल पंचायत चुनाव में दो पक्षों के बीच हुए विवादों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। पूर्व में सामने आए मामलों को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक जयनारायण सिंह ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए है। चुनाव से पहले ऐसे मामलों की रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसमें झांसी, ललितपुर व जालौन मेें ऐसे करीब 430 मामले सामने आए हैं, जो पंचायत चुनाव से संबंधित हैं। इन मामलों को अपर पुलिस महानिदेशक ने गंभीरता से लेकर ताकीद किया है। अपने-अपने थाना क्षेत्र के थानेदार इन मामलों को निपटाएंगे। इसकी एक रिपोर्ट बनाकर अधिकारी स्तर पर सौंपी जाएगी। चुनाव के दौरान गांव में विवाद होने पर थानेदार पर कार्रवाई होगी।
अलग रजिस्टर में दर्ज होंगे मामले
पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की सक्रियता व मारपीट सहित अन्य मामलों को अलग रजिस्टर बनाकर दर्ज करने को कहा गया है। थानों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ पुलिस बलवा और मारपीट रजिस्टर में ऐसे प्रकरण दर्ज करेगी। मारपीट और बलवा में शामिल लोगों का नाम, पता व मोबाइल नंबर, उनके पक्ष के मददगारों, उनके पक्ष में सामने आए पंचायत प्रत्याशियों का जिक्र किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इससे बेवजह के मामलों को तूल देने वालों को चिह्नित कर पुलिस कार्रवाई कर सकेगी।
विज्ञापन
पूर्व में हुए मामलों और दो पक्षों के बीच में चल रहे विवादों को खंगालकर कार्रवाई के निर्देश थानेदारों को दिए गए हैं। बेवजह मामलों को तूल देने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी। माहौल खराब करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा। दिनेश कुमार पी, एसएसपी