फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchayat election 2015

28 को बबीना व बड़ागांव ब्लॉक में मतदान

Mon, 09 Nov 2015 12:21 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Mon, 09 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
panchayat election 2015
झांसी। ग्राम प्रधान चुनाव का बिगुल बजते ही संशोधित चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। पहले चरण का मतदान अब 27 के स्थान पर 28 नवंबर को होगा। पहले चरण में बड़ागांव व बबीना ब्लाक में चुनाव होगा। दूसरे चरण में चिरगांव व मोंठ ब्लाक में, तीसरे चरण में मऊरानीपुर व बंगरा ब्लाक में एवं अंतिम चरण में गुरसरांय व बामौर ब्लाक में चुनाव होगा। गांव का अगला प्रधान कौन होगा, इसका पता 12 दिसंबर को चल जाएगा।  आठों ब्लाकों में मतगणना होगी। इसी दिन देर रात तक सभी सीटों की स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण में बबीना ब्लाक के 56 ग्राम प्रधान व 714 ग्राम पंचायत सदस्य एवं बड़ागांव ब्लाक के 47 प्रधान व 591 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। प्रथम चरण के लिए नामांकन 16 व 17 नवंबर को होगा, नामांकन पत्रों की जांच 18 व 19 नवंबर को, नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन 20 नवंबर को एवं मतदान 28 नवंबर को होगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण में मोंठ ब्लाक के 67 प्रधान व 825 ग्राम पंचायत सदस्य एवं चिरगांव ब्लाक के 63 प्रधान व 775 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा।

दूसरे चरण का नामांकन 19 व 20 नवंबर को, नामांकन पत्रों की जांच 21 व 22 नवंबर को, नाम वापसी एवं चिह्न आवंटन 23 नवंबर को तथा मतदान एक दिसंबर को होगा। तीसरे चरण में मऊरानीपुर ब्लाक में 66 प्रधान व 842 ग्राम पंचायत सदस्यों एवं बंगरा ब्लाक के 59 प्रधान व 757 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। तीसरे चरण के लिए नामांकन 21 व 23 नवंबर को, नामांकन पत्रों की जांच 24 व 26 नवंबर को, नाम वापसी एवं चिह्न आवंटन 27 नवंबर को व मतदान 05 दिसंबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे व अंतिम चरण में गुरसरांय ब्लाक के 72 प्रधानों व 862 ग्राम पंचायत सदस्यों एवं बामौर ब्लाक के 66 प्रधानों व 804 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन होगा। अंतिम चरण के लिए 27 व 28 नवंबर को नामांकन, 29 व 30 को नामांकन पत्रों की जांच, एक दिसंबर को नाम वापसी एवं चिह्न आवंटन एवं नौ दिसंबर को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया ब्लाक मुख्यालयों पर होगी।


कंट्रोल रूम स्थापित
ग्राम प्रधान चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग यादव ने कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। पंचस्थानि चुनाव कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में तीन अफसर प्रभारी होंगे। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी करुणा जायसवाल, दोपहर दो बजे से रात्रि दस बजे तक जिला प्रोवेशन अधिकारी राजीव शर्मा एवं रात्रि दस बजे से सुबह छह बजे तक जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार कंट्रोल रूम प्रभारी होंगे। प्रभारियों के साथ उनके कार्यालय के एक तृतीय श्रेणी एवं एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed