फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchayat chunav

सर्वोत्तम पंचायत को इनाम में मिलेंगे आठ लाख

Mon, 19 Oct 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
झांसी। सूबे की सर्वश्रेष्ठ पंचायत के लिए दौड़ आरंभ हो गई। अव्वल आने वाली पंचायत को आठ लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि मिलेगी। प्रत्येक जनपद से चयन करके सिर्फ पांच श्रेष्ठ पंचायतों के नाम ही शासन को भेजे जाएंगे। मंडल से पंद्रह पंचायतें ही भागीदारी कर सकेंगी। 25 अक्तूबर तक शासन को यहां से प्रतिभागियों के नाम भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

पंचायतों के बीच खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित करने के लिए सीएम पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार अहम होता है। इसे हासिल करने के लिए पंचायतों में खासी होड़ होती है। इसकी दौड़ फिर शुरू हुई है। पंचायती राज विभाग की ओर से 25 अक्तूबर तक जनपद की श्रेष्ठ पांच पंचायतों के नाम शासन को भेजने होंगे। मंडल स्तर पर कुल 15 पंचायतें प्रतिभाग कर सकती हैं। सर्वश्रेष्ठ चुनी जाने वाली पंचायत को आठ लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसी तरह दूसरे स्थान पर सात लाख, तीसरे स्थान पर पांच लाख, चौथे स्थान पर तीन लाख एवं पांचवें स्थान पर रहने वाली पंचायत को दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग के अधिकारियों के मुताबिक चुने जाने के लिए पंचायतों को कई मापदंड पूरे करने होते हैं। इस वर्ष जारी गाइड लाइन के मुताबिक शिक्षा उपायों पर नौ फीसदी, स्वच्छता प्रबंधन पर 2 प्रतिशत, पर्यावरण पर 16 प्रतिशत, उत्तम स्वशासन पर 20 प्रतिशत, सामाजिक सौहार्द एवं सहभागिता 14 प्रतिशत एवं नियोजित विकास पर 19 प्रतिशत अंक निश्चित किए गए हैं। इसके मुताबिक ही पंचायतों को अंक दिए जाएंगे। इनके आधार पर पंचायतों की पूरी प्रदेश में वरीयता तय होगी। जिला परियोजना प्रबंधक के मुताबिक गाइड लाइन के मुताबिक प्रोफाइलिंग की जा रही है। जल्द ही नाम शासन को भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed