फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchayat chunav

पंचायत चुनाव में मतपत्र पर दिखेगा कमल

Mon, 16 Mar 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
panchayat chunav
झांसी। प्रदेश में इस साल होने वाले पंचायत चुनाव में मतपत्र पर कमल दिखेगा। भाजपा ने पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर पार्टी सत्ता में है। संगठन की मजबूती को काम करने वाले कार्यकर्ताओं की शीर्ष नेतृत्व को चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी चुनाव चिन्ह आवंटित करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि 19-20 मार्च को हर सेक्टर के प्राथमिक विद्यालय पर कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की तीन साल की उपलब्धियां बताई जाएंगीं। साथ ही 21-22 मार्च को प्रत्येक मंडल पर आरोग्य मेले में जनसहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला महामंत्री बद्री प्रसाद त्रिपाठी, प्रदीप पटेल, अरुण सिंह, क्षत्रपाल सिंह राजपूत, उदय लुहारी, अशोक गिरि, डॉ. रमेश श्रीवास, गजराज यादव, सरोज दुबे, गीता श्रीवास्तव, पूनम राजपूत, चंद्रजीत सिंह गुर्जर, शिवदयाल कुशवाहा, जिनेंद्र जैन, चंचल कंथरिया, अमित चौरसिया, महिला आयोग सदस्य कंचन जायसवाल, अरिदमन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed