{"_id":"606776ba8ebc3ed8b949e2d8","slug":"panchayat-chunav-jamanat-rashi-jhansi-news-jhs1922859128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत धनराशि जमा कराने को लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत धनराशि जमा कराने को लगी कतार
विज्ञापन
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन से पहले आज बड़ी संख्या में उम्मीदवार जमानत राशि जमा कराने बैंक शाखाओं में उमड़े। बृहस्पतिवार को लेखा-बंदी होने से बैंकों में पैसा जमा नहीं हो सका जबकि शनिवार से नामांकन आरंभ होना है। इस वजह से शुक्रवार को जमानत राशि करने वालों की बड़ी तादात सामने आई। ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थित एसबीआई मुख्य शाखा में भोर से ही उम्मीदवार जुटने लगे। उम्मीदवारोें की संख्या देखते हुए यहां अतिरिक्त कांउटर खोले गए लेकिन, धनराशि जमा होने की रफ्तार धीमी होने से भीड़ लगातार बढ़ती गई। दोपहर होते-होते कतार पंचतंत्र पार्क से भी आगे निकल गई।
बड़ी संख्या में उम्मीदवार बाहर चिलचिलाती धूप में कई घंटे खड़े रहे। इस दौरान लोगों ने जमकर हो-हल्ला भी मचाया। काफी देर के इंतजार के बाद इन लोगों के चालान जमा हो सके। बता दें, नामांकन फार्म की बिक्री आरंभ होने के बाद अभी तक 15 हजार से अधिक नामांकन फार्म बिक चुके। अब समय बेहद कम होने से बैंकों में जमानत राशि जमा करने वालों की भारी भीड़ जमा हो रही है।
उम्मीदवारोें की भीड़ देखते हुए बढ़े बैंक कांउटर
उम्मीदवारों की भारी भीड़ को देखते हुए बैंक शाखाओं के कांउटर बढ़ा गए हैं। यहां शनिवार को जमानत धनराशि जमा कराई जाएगी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक एसबीआई मुख्य शाखा में 16 काउंटर, मोंठ में 8, मऊरानीपुर शाखा में 11 काउंटर अलग से खोले गए हैं। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक शाखा गरौठा में 5 एवं टहरौली शाखा में 5 काउंटर अलग से खोले जाएंगे। जिलाधिकारी ने कहा जब तक सभी चालान जमा नहीं होते, तब तक सभी काउंटर जारी रहेंगे। रविवार को अवकाश के दिन भी जमानत धनराशि जमा कराई जा सकती है। उम्मीदवारी की बड़ी संख्या को देखते हुए आखिरी दिन जमानत धनराशि के नकद जमा करने की भी सहूलियत दी गई है। वहीं, नामांकन के आखिरी दिन रविवार को कोषागार के फार्म संख्या 385 के जरिए नकद धनराशि भी आरओ के माध्यम से नामांकन के समय जमा की जा सकती है।
विज्ञापन
निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों की होगी वीडियोग्राफी: सीडीओ
उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ शैलेष कुमार ने निर्वाचन संबंधी प्रत्येक कार्यों की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश मातहतों को दिए हैं। शुक्रवार को जारी निर्देश में उन्होंने कहाकि नामांकन पत्र दाखिल करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिह्न आवंटन समेत अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की निश्चित तौर पर वीडियोग्राफी कराई जाए। इसकी एक सीडी तत्काल निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इसमें लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने का भी अल्टीमेटम दिया।