फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchayat chunav election campaign

नामांकन के संग आज से छिड़ेगा चुनावी समर

Sat, 03 Apr 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav election campaign
election-logo.jpg - फोटो : election-logo.jpg
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए शनिवार से नामांकन आंरभ हो जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाता रहा। नामांकन स्थल से दो सौ मीटर परिधि के भीतर सुरक्षा घेरा तैयार कराया गया है। इसके भीतर सिर्फ उम्मीदवार और उनके प्रस्तावकों को ही जाने की इजाजत होगी। नामांकन को देखते हुए सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

नामांकन की सबसे अधिक सरगर्मी ब्लॉक में होगी। यहां ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार नामांकन करेंगे जबकि जिला पंचायत सदस्य पद उम्मीदवार कलक्ट्रेट में एडीएम वित्त एवं राजस्व कार्यालय में परचा दाखिल करेंगे। नामांकन को देखते हुए सभी जगह बैरिकेडिंग कराई गई है। प्रवेश द्वार पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। नामांकन के समय उम्मीदवार के साथ उसके प्रस्तावक को ही भीतर जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी आंद्रा वामसी के मुताबिक सभी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी स्क्रूटनी, उम्मीदवारी वापस लेने और चुनाव चिह्न आवंटन का काम संबंधित विकासखंड मुख्यालय पर होगा जबकि जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन आदि का कार्य जिला मुख्यालय पर होंगे। जिपं सदस्यों के मतों की गणना विकासखंड के निर्धारित मतगणना स्थल पर होगी। उधर, नामांकन संबंधी सारे प्रपत्र ब्लॉकों में भेज दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक कोविड प्रोटोकाल को देखते हुए उम्मीदवार और प्रस्तावकों को मास्क के साथ ही भीतर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए बिछी बिसात
ग्राम प्रधान- 496
ग्राम पंचायत सदस्य- 6170
क्षेत्र पंचायत सदस्य- 599
जिला पंचायत सदस्य- 24
चुनाव के लिए तय समय-सारिणी
नामांकन- 3-4 अप्रैल सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक।
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी- 5-6 अप्रैल सुबह आठ से कार्य समाप्ति तक।
उम्मीदवारी वापस लेने की समयसीमा- 7 अप्रैल सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक।
चुनाव चिह्न आवंटन- 7 अप्रैल दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक।
मतदान का दिन- 15 अप्रैल सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक।
मतगणना का दिन- 2 मई सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक।
प्रत्येक ब्लॉक में दो आरओ कराएंगे नामांकन
झांसी। उम्मीदवारों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रत्येक ब्लॉक में दो रिटर्निंग अधिकारियों की तैनाती की गई है। एक आरओ के जिम्मे ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्य जबकि दूसरा आरओ क्षेत्र पंचायत सदस्योें के लिए नामांकन कराएंगे। बामौर ब्लॉक में बतौर आरओ जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील सिंह एवं डीडी मत्यस्य ज्ञानेंद्र सिंह, गुरसराय ब्लॉक में जिला दिव्यांग अधिकारी दीपक शुक्ला एवं उपायुक्त सुधीर श्रीवास्तव, मऊरानीपुर ब्लॉक में डीडी भूमि संरक्षण आरके उत्तम एवं संयुक्त कृषि निदेशक सुरेंद्र सिंह चौहान, बंगरा ब्लॉक में डीडी कृषि शोध रजित राम एवं सिंचाई विभाग एक्सईएन रमाशंकर राजपूत, मोंठ ब्लॉक में एक्सईएन केशव लाल एवं पीडब्ल्यूडी एक्सईएन बीएल सिंह, चिरगांव ब्लॉक में एक्सईएन जल निगम वीरेंद्र प्रसाद एवं राजकीय उपकृषि निदेशक ज्ञानचंद्र कटियार, बबीना ब्लॉक में जिला कृषि अधिकारी कमलेश सिंह एवं एनआरएनल उपायुक्त नागेंद्र नारायण मिश्र, बड़ागांव ब्लॉक में एक्सईएन सिंचाई शरद कुमार एवं सीवीओ डॉ.वाईएस तोमर को आरओ बनाया गया है।

हर उम्मीदवार को देना होगा आपराधिक गतिविधियों का ब्योरा
नामांकन के लिए पहुंचने वाले प्रत्येक उम्मीदवार को चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक आपराधिक, परिसंपत्ति, शैक्षिक योग्यता का विवरण निर्धारित प्रारूप के मुताबिक जमा करना होगा हालांकि इससे ग्राम पंचायत सदस्य उम्मीदवारों को छूट दी गई है। उनको सिर्फ एक घोषणा पत्र देना होगा। शेष उम्मीदवारों को बकायदा नोटरी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार से सत्यापित शपथ पत्र दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed