{"_id":"60887ae88ebc3e8dbc0f4960","slug":"panch-block-me-karayi-jayengi-matgadan-jhansi-news-jhs1939984129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ब्लॉक में कराई जाएगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ब्लॉक में कराई जाएगी मतगणना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बार मतगणना सभी आठ ब्लॉकों में न कराकर पांच स्थानों पर ही कराई जाएगी। बबीना एवं बड़ागांव ब्लॉक की मतगणना एक साथ भोजला मंडी में कराई जाएगी, जबकि चिरगांव एवं गुरसराय ब्लॉक की मतगणना गुरसरायं में होगी। इन स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस महकमे ने भी तैयारियां शुरू कर दीं हैं।
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बावजूद चुनाव आयोग दो मई को मतगणना कराने पर अड़ा है, जबकि तमाम कर्मचारी संगठन मतगणना को स्थगित करने की मांग कर रहे हैं। मतगणना से जुड़े अधिकारी भी संक्रमण को देखते हुए डरे हैं लेकिन, चुनाव आयोग के फरमान के आगे वह भी बेबस हैं। संक्रमण की बढ़ती लहर के बावजूद मतगणना की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुरूआत में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना ब्लॉकवार, जबकि जिला पंचायत सदस्य की मतगणना मुख्यालय पर कराने का निर्णय हुआ था। लेकिन, अब इसमें बदलाव करते हुए सिर्फ पांच ब्लॉकों में ही मतगणना कराने का फैसला लिया गया है।
बबीना, बड़ागांव एवं चिरगांव ब्लाक में मतगणना नहीं होगी। बबीना और बड़ागांव की मतगणना भोजला मंडी में, जबकि चिरगांव ब्लाक की मतगणना गुरसराय ब्लॉक में कराई जाएगी। इसके अलावा मोंठ, गुरसराय, बामौर, मऊरानीपुर और बंगरा ब्लाक में अलग-अलग मतगणना होगी। इन सभी जगहों पर कुल करीब 3,780 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। मतगणना के लिए ब्लॉकवार टेबल की संख्या भी तय हो गई। बबीना ब्लॉक के लिए 42, बड़ागांव के लिए 35, चिरगांव के लिए 48, मोंठ के लिए 47, गुरसराय के लिए 48, बंगरा के लिए 51 एवं मऊरानीपुर ब्लाक में 57 टेबल लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
उधर, पुलिस महकमे ने भी ब्लॉकवार सुरक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी ब्लॉकों में मतगणना स्थल की जिम्मेदारी सीओ स्तर के अधिकारी की होगी। गड़बड़ी रोकने के लिए सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के अनुसार सुरक्षा प्लॉन तैयार कर लिया गया है। एक-दो दिन के भीतर पुलिस फोर्स का ब्लॉकवार आवंटन कर दिया जाएगा।