फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Palledar dead body

मालगोदाम की कैंटीन में मिला पल्लेदार का शव

Fri, 12 Mar 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
Palledar dead body
झांसी। बृहस्पतिवार सुबह रेलवे के मालगोदाम में बनी कैंटीन में पल्लेदार का शव मिला। जबकि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बरुआसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत माते का पुरा निवासी बालकिशन रायकवार (38) रेलवे के मालगोदाम में पल्लेदारी करते थे। वह प्रतिदिन बरुआसागर से झांसी आया करते थे। बुधवार को वह मालगोदाम आए थे। कार्य करने के बाद खाना खाकर वह कैंटीन में सो गए। बृहस्पतिवार सुबह अन्य लोग काम करने मालगोदाम पहुंचे, जहां बालकिशन जमीन पर पड़े मिले। लोगों ने उनको उठाने की कोशिश की लेकिन, शरीर में कोई हलचल नहीं मिली। साथियों ने तुरंत उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल वृद्ध की मौत
झांसी। सड़क हादसे में घायल वृद्ध ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ अंतर्गत पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के जौरा-मौरा गांव निवासी रामनाथ यादव (60) बुधवार को पृथ्वीपुर किसी काम से गए थे। दोपहर को वह बाइक से वापस घर लौट रहे थे तभी गांव में ही चार पहिया वाहन के चालक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed