फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Palinda will become an LPG-free model village, with more than 200 biogas plants to be set up.

Jhansi News: पलिंदा बनेगा एलपीजी मुक्त मॉडल गांव, 200 से अधिक लगेंगे गोबर गैस प्लांट

Wed, 05 Aug 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 05 Aug 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Palinda will become an LPG-free model village, with more than 200 biogas plants to be set up.
झांसी। बबीना ब्लॉक का पलिंदा गांव जैविक खेती और गोबर गैस प्लांट के जरिए एलपीजी गैस मुक्त गांव बनने की ओर बढ़ रहा है। यहां नवंबर तक 200 से अधिक गोबर गैस प्लांट लगाए जाएंगे। इस मुहिम में अमेरिकी एनआरआई भी मदद करेंगे। इस प्लांट से ग्रामीणों को न सिर्फ ईंधन बल्कि जैविक खाद भी मिलेगी। यह मॉडल प्रदेश के अन्य गांवों में भी लागू करने की योजना है।
विज्ञापन

पलिंदा गांव प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता का गृह गांव है। गांव में 200 से अधिक परिवार निवास करते हैं। योजना के तहत लगभग 1701 एकड़ कृषि भूमि पर रासायनिक खाद की जगह गोबर गैस प्लांट से तैयार जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। लक्ष्य है कि आने वाले समय में गांव पूरी तरह रासायनिक खाद और एलपीजी पर निर्भरता कम कर आत्मनिर्भर बने। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि नवंबर तक 200 से अधिक गोबर गैस प्लांट स्थापित किए जाएंगे। एक प्लांट की लागत करीब 48 हजार रुपये है। प्रवासी भारतीय (एनआरआई) अर्पित पिपरसानियां भी आर्थिक सहयोग करेंगे। शुरुआती चरण में किसानों के लिए 1.35 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई है। वहीं, गो सेवा आयोग अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि यह प्रयोग सफल होने पर प्रदेश के अन्य गांवों में भी इसे लागू किया जाएगा। भविष्य में प्रदेश के गांवों में एक लाख से अधिक गोबर गैस प्लांट स्थापित करने की योजना है। इसमें पशुपालन विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


घर-घर के जैविक कचरे से बनेगी खाद
योजना के तहत घरों से निकलने वाले फल-सब्जियों के अवशेष, टमाटर, मिर्च, धनिया, धान की पराली और अन्य जैविक कचरे का भी उपयोग किया जाएगा। इसके लिए विशेष मिक्सर तैयार किया जा रहा है, जिसमें कचरे को संसाधित कर जैविक खाद बनाई जाएगी। इस खाद का उपयोग गांव की खेती में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed