फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   paiting compition

चित्रों में उकेरे देशप्रेम के विविध रंग

Wed, 29 Jan 2020 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
paiting compition
अमर उजाला की मुहिम अपराजिता 100 मिलियंस इस्माइल्स के तहत ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में हुई चित्रकल?
चित्रों में उकेरे देशप्रेम के विविध रंग
विज्ञापन

झांसी। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने देशप्रेम से संबंधित चित्र बनाए। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई।

ज्ञान स्थली इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में किसी बच्चे ने कागज पर भारत माता का चित्र बनाया, तो किसी ने रानी लक्ष्मीबाई को उकेरा। सीमा पर तैनात जवान व देश की संसद तक के चित्र बच्चों ने बनाए। सभी ने कागजों पर अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता में अस्सी से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल द्वारा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

ये बोले विद्यार्थी
--------------
प्रतियोगिता प्रतिभा निखारने का बेहतर जरिया होती है। सभी ने अपनी ओर से अच्छे चित्र बनाने की कोशिश की है। - शिवानी
सभी साथियों ने देश प्रेम से संबंधित चित्र बनाए हैं। प्रतियोगिता ने सभी में देश प्रेम का जज्बा और मजबूत करने का काम किया है। - हिमांशी सेंगर
इस तरह के आयोजन लगातार होते रहते चाहिए। इससे उत्साहवर्धन होता है। देश प्रेम से संबंधित चित्र बनाने का विषय भी अच्छा रहा। - रौनक खरे
प्रतियोगिता का विषय बहुत अच्छा रहा। किसी ने भारत माता का चित्र बनाया, तो किसी ने रानी लक्ष्मीबाई को रंगो से उकेरा। - नेहा शांडिल्य
देश प्रेम से जुड़े आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। इससे आज की पीढ़ी में राष्ट्र भक्ति का जज्बा और भी मजबूत होता है। - निखिल झा
इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है। प्रतियोगिता में शामिल होना बड़ी बात होती है। जीत या हार मायने नहीं रखती। - भास्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed