फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Painful deatha teenager who was extracting sand in Jhansi

Jhansi News: बालू निकाल रहे किशोर की टीले में दबकर दर्दनाक मौत, घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां

Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Mar 2023 12:41 AM IST
सार

रोते-बिखलते उसके पिता ने बताया कि उनकी गांव के कुछ लोगों से रंजिश थी। इस वजह से इकलौटे बेटे की हत्या की गई। 30 मार्च को ही उसकी बहन निकिता का फल दान होना था लेकिन, भाई की मौत के बाद घर में मातम पसर गया।

विज्ञापन
Painful deatha teenager who was extracting sand in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

शिवपुरी मध्य प्रदेश के खनिया धाना थाना के बमोर खुर्द गांव निवासी एक किशोर की मिट्टी के टीले में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। वह परिवार का इकलौता बेटा था। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


बमोर खुर्द निवासी गेंदा लाल कोरी का इकलौता बेटा राज (16) दसवीं का छात्र था। कुछ दिनों पहले उसकी परीक्षाएं खत्म हुई थीं। परिजनों का कहना है कि मंगलवार दोपहर गांव के चार युवक राज को बालू निकालने के बहाने अपने साथ ले गए। बालू निकालने के लिए राज को मिट्टी के टीले की ओर भेज दिया। राज जब बालू भर रहा था, उसी दौरान इन लोगों ने टीले के ऊपर से गाड़ी गुजार दी। इससे टीला धसक गया और राज उसके नीचे दब गया। 

विज्ञापन

 


यह बात उन लोगों ने गांव में आकर किसी को नहीं बताई। करीब दो घंटे बाद इनमें से एक युवक ने यह बात राज के चाचा को बता दी। उसके बाद राज के पिता, चाचा समेत अन्य लोग पहुंचे और किसी तरह बालू का ढेर हटाकर राज को बाहर निकाला। अचेत अवस्था में उसे अछरौनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर बुधवार दोपहर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रोते-बिखलते उसके पिता ने बताया कि उनकी गांव के कुछ लोगों से रंजिश थी। इस वजह से इकलौटे बेटे की हत्या की गई। 30 मार्च को ही उसकी बहन निकिता का फल दान होना था लेकिन, भाई की मौत के बाद घर में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed