फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pahuj river around put hariyali 25 thousand tree

पहुज नदी के चारों ओर छाएगी हरियाली, लगेंगे 25 हजार पौधे

Thu, 10 Jun 2021 01:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Pahuj river around put hariyali 25 thousand tree
झांसी। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बुधवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल और विधायक सदर रवि शर्मा के साथ पहुज नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे बांध, डोंगरी बांध और नहर किनारे 25 हजार पौधे लगाए जाने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबधित विभाग को निर्देश दिये कि पौधरोपण के लिये गड्डा खुदान का कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाये। इसके साथ ही पौधरोपण के लिए पौधों की डिमांड तत्काल वन विभाग को उपलब्ध करा दी जाए। जिससे की समय से पौधे प्राप्त हो सकें। उन्होंने रेलवे बांध का ड्रोन कैमरे द्वारा सर्वे कराये जाने के निर्देश देते हुये कहा कि ड्रोन के माध्यम से एरिया का सही आंकलन हो जायेगा। जिससे साइट पर पौधरोपण कराया जा सके।
विज्ञापन

पहुज नदी के निरीक्षण पर जिलाधिकारी सहित मेयर और विधायक ने नदी को वास्तविक रुप प्रदान करने के लिये पहुज बांध पर तीन हजार, सीपरी पुल से पहुज बांध के बीच 2500, रेल बांध से डोंगरी बांध के बीच नदी किनारे पांच हजार तथा डोंगरी बांध के ऊपरी साइट पर 15 हजार पौधों को लगाए जाने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर डीएफ ओ विष्णुकांत मिश्रा ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में जनपद में 60 लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। विभिन्न विभागों को विभागवार लक्ष्य आवंटित कर दिये गये हैं। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार, रेंजर परवेज शहजाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed