{"_id":"5e19cf488ebc3e87e13bff4d","slug":"pahadi-se-tractor-trali-girne-se-patri-se-utri-thi-malgadi-jhansi-news-jhs1572325130","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से ट्रैक्टर ट्राली गिरने से पटरी से उतरी थी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से ट्रैक्टर ट्राली गिरने से पटरी से उतरी थी मालगाड़ी
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : ???? ????
पहाड़ी से ट्रैक्टर ट्राली गिरने से पटरी से उतरी थी मालगाड़ी
झांसी। रेल मंडल के संदलपुर व आंतरी स्टेशन के बीच पातालकोट एक्सप्रेस के कांच क्षतिग्रस्त होने और मालगाड़ी का वैगन (डिब्बा) पटरी से उतरने के मामले में शनिवार से चार सदस्यीय समिति ने जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि पहाड़ी के ऊपर से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे गिरने के बाद उसके पार्ट्स इधर- उधर उछलकर गिरे थे। इससे कोचों के कांच टूटे। पटरी पर भी कुछ हिस्सा गिरा था, जिससे मालगाड़ी का एक वैगन पटरी से उतर गया।
रेल प्रशासन ने शुक्रवार की शाम रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर सेक्शन के संदलपुर व आंतरी के बीच मालगाड़ी के पटरी से उतरने व पातालकोट के कांच टूटने के मामले की वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल अभियंता (सेंट्रल), वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उमाकांत तिवारी व मंडल विद्युत अभियंता (परिचालक) योगेश कुमार सिंह को जांच सौंप दी। शनिवार को उक्त अधिकारियों ने मौके पर जांच की। दिन भर अधिकारी दुर्घटना के कारणों का पता करने के लिए माथापच्ची करते रहे।
जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि संदलपुल व आंतरी के बीच पहाड़ी पर तीसरी रेल लाइन को डालने का काम चल रहा है। पहाड़ी के नीचे से अप ट्रैक (ग्वालियर से झांसी आने वाली लाइन) गुजरा है। शुक्रवार की शाम ठेकेदार के मजदूर पहाड़ी पर ट्रैक्टर ट्राली खड़ी करके पत्थर नीचे न गिरें, इसके लिए जाली लगाने का काम कर रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पटरियों के पास आ गिरी थी। तभी मौके से गुजरी 14624 पाताल कोट एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोचों के कांच पत्थर और ट्राली के पार्ट्स टकराने से क्षतिग्रस्त हो गए थे। ट्रैक्टर ट्राली के पार्ट्स पटरी पर भी गिरे थे। आधे घंटे बाद गुजरी एमटी बाक्स स्पेशल मालगाड़ी के एक वैगन के दो पहिये ट्रैक्टर के किसी पार्ट के नीचे आने से पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के कारण चार घंटे से अधिक वक्त तक अप ट्रैक का यातायात ठप रहा था।