फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   overrating

पांच गुने दामों पर बेचे मास्क, मेडिकल स्टोर संचालक पर मुकदमा

Thu, 09 Apr 2020 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
overrating
overrating - फोटो : REPORTERS
झांसी। पांच गुने दामों पर मास्क बेचने पर खंडेराव गेट स्थित क्वालिटी मेडिकल स्टोर के संचालक प्रशांत कुमार गुप्ता पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। औषधि प्रशासन विभाग ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। अग्रिम आदेश तक संचालक मेडिकल स्टोर नहीं खोल पाएगा। अब दुकानदार को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद दुकान का लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

खंडेराव गेट पर स्थित क्वालिटी मेडिकल स्टोर से 10 रुपये का थ्री लेयर मास्क 50 में बेचा जा रहा था। एक व्यक्ति ने 10 मास्क खरीदे थे, इसके लिए मेडिकल स्टोर के स्टाफ ने 500 रुपये लिए थे। इसकी रसीद भी काटकर दी थी। इसकी शिकायत व्यक्ति ने औषधि प्रशासन विभाग से की। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय, औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने कोतवाली पुलिस के साथ दुकान पर छापेमारी की। सहायक औषधि आयुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान दुकानदार ने कबूल लिया कि रसीद उसकी ही है। इस दौरान बिना बिल की दवाइयाें की बिक्री भी होती मिली। दुकान से सैनिटाइजर का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दुकान को भी बंद करा दिया गया है। साथ ही क्वालिटी मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि अब दुकानदार को नोटिस जारी किया जाएगा। 10-15 दिन में दुकान का लाइसेंस निलंबित अथवा निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed