फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Overrating found at a composite shop, arrested and sent to jail

Jhansi News: एक कंपोजिट दुकान पर पाई ओवररेटिंग, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Thu, 12 Jun 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Overrating found at a composite shop, arrested and sent to jail

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। जनपद में अंग्रेजी शराब की कंपोजिट दुकान पर ओवररेटिंग की शिकायत आबकारी विभाग को मिल रही थीं। इस पर टीम ने छापा मारकर कई दुकानों की जांच की। इस दौरान एक कंपोजिट की दुकान पर ओवररेटिंग मिली। आबकारी निरीक्षक ने आरोपी सेल्समैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, कच्ची शराब के ठिकानों पर दबिश देकर सैकड़ों लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।



आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यवाही में कंपोजिट मदिरा दुकान दिगारा भगवंतपुरा बाईपास पर उपस्थित विक्रेता ने ओवररेट में शराब की बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी। सेल्समैन अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही टीम ने पारीछा, पारीछा रेलवे क्रॉसिंग, डायमंड फैक्ट्री, बड़ागांव, सुखनई नदी के किनारे, मऊरानीपुर-चुरारी मार्ग व डेरा गोरामछिया, कल्याणपुरा में दबिश दी। इसमें 328 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 1400 किग्रा लहन नष्टकर एक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


वहीं, थाना पुलिस बड़ागांव और आबकारी निरीक्षक हर्ष बाबू और नारायण गुप्ता ने अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग की जांच की। इसके बाद सड़क किनारे स्थित ढाबों की चेकिंग की गई और शहर के विभिन्न चौराहों व मदिरा दुकानों के सामने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से मदिरा पान करते लोगों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed