{"_id":"580d07ed4f1c1b3924bc1a21","slug":"overnight-is-build-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातोंरात हो रहा है दुकानों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रातोंरात हो रहा है दुकानों का निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
market news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपरी बाजार में बने एक कुएं को पाटकर दुकानें बनाने की फिर से शुरूआत हो गई है। मेन मार्केट की जगह होने के कारण आधी रात के बाद दो बजे से काम शुरू होता है और सुबह पांच बजे बंद कर दिया जाता है। फिलहाल कुएं को डस्ट डालकर पाटा जा रहा है। लेकिन, नगर निगम का ध्यान इस ओर नहीं है।
सीपरी बाजार में वर्षों पुराना एक कुआं है, जिससे चारों ओर दुकानें बनी हैं। बरसात में कुएं के ऊपर बनी दुकान की पिछली दीवार ढह गई थी। तब दुकान का निर्माण होने पर नगर निगम को सूचना दी गई, जिससे काम रुक गया था। कुआं में ऊपर तक पानी है। इस कारण अब उस कुएं को फिर से बंद करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। बाजार में दिन भर ग्राहकों की भीड़ रहती है, इस कारण रात में डस्ट को कुएं में डाला जा रहा है, ताकि कुआं पूरी तरह से बंद हो जाए। कुछ व्यापारियों ने इसकी शिकायत नगर निगम में की, जिससे अब उसकी जांच कराई जा रही है।
इस मामले की शिकायत पार्षद दिनेश प्रताप सिंह ने की थी, इस पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था, लेकिन बाद में मामला ठप पड़ गया था। अब एक बार फिर डस्ट डालकर कुआं बंद करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।