{"_id":"65d3ba859119907d660a35f6","slug":"overlook-the-lawn-tennis-court-of-the-stadium-got-lost-in-the-bushes-jhansi-news-c-360-1-jh11003-103777-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनदेखी : झाड़ियों में गुम हो गया स्टेडियम का लॉन टेनिस कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनदेखी : झाड़ियों में गुम हो गया स्टेडियम का लॉन टेनिस कोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनाया गया बैडमिंटन कोर्ट अनदेखी का शिकार हो गया है। नियमित निगरानी नहीं होने के कारण बैडमिंटन कोर्ट झाड़ियों में तब्दील हो गया है।
दस साल पहले स्टेडियम के मैदान पर ही लॉन टेनिस कोर्ट होने के कारण शहर भर के खिलाड़ी अभ्यास करते थे। लेकिन हॉकी खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए एस्ट्रोटर्फ को स्थापित करने का काम शुरू होते ही लॉन टेनिस को स्टेडियम में पीछे की ओर स्थानांतरित कर दिया गया था। शुरूआत में तो खिलाड़ी अभ्यास करते रहे लेकिन नियमित निगरानी नहीं होने व कोच न होने के कारण कोर्ट बदहाल हो गया। कोर्ट के पोल टूटे हैं। आलम यह है कि मैदान चारों ओर से घनी झाड़ियों घिरा हुआ है। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने बताया कि लॉन टेनिस के कोच के लिए निदेशालय से पत्राचार किया जाएगा। कोच मिलते ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा।