फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Outsoursing worker not get mandey, doctor protest

आउटसोर्सिंग कर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने पर की हड़ताल

Tue, 23 Mar 2021 08:04 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Outsoursing worker not get mandey, doctor protest
मानदेय न मिलने के कारण मे​डिकल कॉलेज के आउटसोर्स कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। संवाद न्यूज एजेंस?
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने से नाराज होकर मंगलवार को हड़ताल कर दी। कर्मचारियों ने मांग की कि उनका पांच महीने का मानदेय तत्काल जारी किया जाए, तभी वो काम पर लौटेंगे। हालांकि, शाम को अधिकारियों के आश्वासन पर कर्मचारी मान गए और काम पर लौट आए।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि मेडिकल कॉलेज में कई सालों से आउटसोर्सिंग के जरिए स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय आदि के पद पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें पिछले पांच महीने से मानदेय नहीं मिला है। चिकित्सालय के अलावा कोविड अस्पताल में भी ड्यूटी ली गई है। समय से कई महीने से मानदेय न मिलने के चलते कर्जा हो गया है। कई तो मकान का किराया तक नहीं दे पाए हैं। कई बार प्रार्थनापत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। यदि सभी को बकाया मानदेय नहीं दिया जाएगा तो सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। इसी बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ट, मनीराम कुशवाहा समेत तमाम कांग्रेसी नेता भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पूर्व मंत्री ने प्रशासन से लेकर कॉलेज अधिकारियों तक से बात की। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही मानदेय जारी हो जाएगा। उन्होंने यह जानकारी कर्मचारियों को दी। इस पर शाम को सभी कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed