फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Outside medicines being written to pregnant women in women's hospital

महिला अस्पताल में गर्भवतियों को लिखी जा रहीं बाहर की दवाई

Thu, 14 Jul 2022 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Outside medicines being written to pregnant women in women's hospital
झांसी। सरकारी अस्पताल में भी गर्भवती महिलाओं को इलाज करना महंगा पड़ रहा है। जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों की मनमानी के कारण अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाली गर्भवती महिलाएं बाहर से दवाइयां लेने को मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि अक्सर एक-दो दवा ही अस्पताल से मिल पाती है, बाकी बाहर से खरीदनी पड़ती है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में जिले भर से रोजाना 300 से अधिक गर्भवती महिलाएं इलाज कराने के आती हैं। चिकित्सक के परामर्श के बाद महिलाओं को दवाई दी जाती हैं। लेकिन चिकित्सक बाहर की दवाएं लिख रहे हैं। जिसके चलते गर्भवती महिलाओं को बाहर से दवाई लेना पड़ रही है। जबकि अस्पताल के दवा काउंटर पर 43 किस्म की दवाइयां, 5 तरह के ड्रॉप, 17 प्रकार के सिरप, आठ तरह के ट्यूब एवं 10 किस्म के इंजेक्शन होने का नोटिस चस्पा किया गया है। लेकिन चिकित्सकों की मनमानी का खामियाजा गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन से कई बार शिकायतें करने के बाद भी कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।
विज्ञापन

तालपुरा निवासी महिला कमला ने पर्चा दिखाते हुए बताया कि दवा अस्पताल से नहीं मिली, डॉक्टर ने बाहर की दवा लिखी है। मोहल्ला दरीगरान निवासी अनीता देवी ने बताया कि गर्भवती होने के बाद तीन बार आ चुकी हैं लेकिन हर बार डॉक्टर ने बाहर की दवा लिखी। खैलार निवासी अंशु ने बताया कि पर्चा दिखाकर बोला कि अस्पताल से सिर्फ एक दवा मिली है, बाकी दवाइयां डॉक्टर ने बाहर की लिखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय बताया कि अस्पताल में सभी दवाएं हैं। चिकित्सकों को बाहर की दवाएं लिखने पर पाबंदी है। बाहर की दवाएं लिखने पर चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मरीज या तीमारदार लिखित शिकायत दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed