फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Outcry due to power cut in Jhansi... the department is saying that the government is not getting cut

झांसी में पावर कट से हाहाकार...विभाग कह रहा कटौती हो ही नहीं रही सरकार

Fri, 17 Jun 2022 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Outcry due to power cut in Jhansi... the department is saying that the government is not getting cut
झांसी। भीषण गर्मी। आसमान से मानो आग बरस रही हो। ऐसे में बिजली का संकट लोगों को बेचैन कर रहा है। कभी रात को पावर कट तो कभी दिन में घंटों की कटौती। खास बात यह है कि बिजली विभाग ने 6 जून से 15 जून तक की सप्लाई का जो रिकार्ड शासन को भेजा है उसमें महानगर में केवल 3 दिन ही कटौती दिखाई है। बाकी दिनों में जो बिजली गुल हुई है उसे उपकरणों की खराबी और ओवरलोड बताया जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी और ललितपुर में बिजली की स्थिति हर उपभोक्ता जान रहा है। लेकिन विभाग बार बार शासन को जो रिपोर्ट दे रहा है उसके मुताबिक महानगर में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। अगर कोई फाल्ट हो जाए या ट्रांसफारमर ओवरलोड हो जाए तो कट किया जा रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में 12 से 15 घंटे बिजली देने का दावा हो रहा है जबकि ग्रामीण इलाकों का हाल बुरा है। कहीं आठ घंटे बिजली मिल रही है तो कहीं सात घंटे। बिजली की समस्या से पानी की किल्लत भी खड़ी हो गई है। क्योंकि बिजली नहीं तो पानी नहीं।
विज्ञापन

बोले विधायक, झूठे हैं बिजली विभाग के आंकड़े
झांसी। विभाग जहां महानगर में कटौती की बात से इंकार कर रहा है वहीं विधायक कह रहे हैं कि इस समय भारी कटौती हो रही है। ग्रामीण इलाकों को 15 घंटे बिजली देने की बात की जा रही है जबकि मुश्किल से सात घंटे भी नहीं आती। शहर विधायक रवि शर्मा का कहना है कि इस समय फील्ड में लोग सबसे ज्यादा बिजली को लेकर ही बात कर रहे हैं। बिजली कब चली जाए कुछ पता ही नहीं चलता। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा का कहना है कि ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में संकट ज्यादा है। इस समय मांग और उपलब्धता में तालमेल न हो पाने से भी संकट बढ़ रहा है। बैठकों में मामला उठाया जा रहा है। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत का कहना है कि बीते दिन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आए थे तब भी उनके सामने बिजली का मुद्दा उठाया गया था। रात में गांवों को बिजली मिल ही नहीं रही है। किसान सिंचाई तक नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के कंट्रोल रूम से मिले सप्लाई के आंकड़े यह हैं
तिथि झांसी (महानगर) झांसी ( ग्रामीण क्षेत्र) झांसी ( तहसील क्षेत्र)
छह जून 2022 कोई कटौती नहीं कोई कटौती नहीं कोई कटौती नहीं
सात जून 2022 कोई कटौती नहीं कोई कटौती नहीं कोई कटौती नहीं
आठ जून 2022 कोई कटौती नहीं कोई कटौती नहीं कोई कटौती नहीं
नौ जून 2022 चार घंटे 50 मिनट नंदनपुरा कोई कटौती नहीं कोई कटौती नहीं
दस जून 2022 कोई कटौती नहीं छह घंटे तीन घंटे 25 मिनट
11 जून 2022 कोई कटौती नहीं सात घंटे चार घंटे
12 जून 2022 तीन घंटे 45 मिनट चार घंटे दो घंटे 30 मिनट
13 जून 2022 कोई कटौती नहीं 11 घंटे 20 मिनट 8 घंटेे 30 मिनट
14 जून 2022 6 घंटे 30 मिनट नंदनपुरा 12 घंटे 30 मिनट नौ घंटे
15 जून 2022 कोई कटौती नहीं 12 घंटे आठ घंटे
वर्जन
भीषण गर्मी में ओवरलोड बढ़ गया है। बिजली की सप्लाई भी बढ़ गई है। जिसके कारण इमरजेंसी रोस्टर के अनुसार मुख्यालय के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जा रही है। शहरी इलाकों में पूरी बिजली दी जा रही है। अगर कोई फाल्ट हो जाता है तो सप्लाई बाधित होती है।
पार्थिव कुमार, मुख्य अभियंता झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed