फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Out sorsing worker pradarsan

भुखमरी की कगार पर आया परिवार, नौकरी हो बहाल

Sat, 13 Feb 2021 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Out sorsing worker pradarsan
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हटाए गए आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का विरोध-प्रदर्शन थम नहीं रहा है। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर दो के बाहर धरना दिया। कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें छह महीने का बकाया मानदेय जल्द जारी किया जाए। साथ ही फिर से नौकरी पर रखा जाए, क्योंकि परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में स्टाफ नर्स, ओटी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, डाटा ऑपरेटर और वार्ड ब्वॉय समेत विभिन्न पदों पर कोविड-19 के दौरान उनकी नियुक्ति आउटसोर्सिंग पर की गई थी। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले छह महीने से मानदेय नहीं दिया गया। तब भी सभी कर्मचारी कोविड महामारी के चलते जान की परवाह किए बिना अपनी सेवाएं देते रहे। कोविड के दौरान 14 दिन की ड्यूटी के बाद उन्हें क्वारंटीन करने का नियम था लेकिन उनसे लगातार ड्यूटी कराई जाती रही। फिर पांच फरवरी को अचानक उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया, इसकी पूर्व में सूचना भी नहीं दी गई। कर्मचारियों के मुताबिक कोविड के दौरान उन्हें संविदा पर नियुक्त करने का भी आश्वासन दिया गया था। कर्मचारी बकाया मानदेय और पुन: नौकरी पर रखने की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज गेट नंबर दो के सामने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कि उनके आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई है। परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed