फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   our city change slolly slolly

धीरे-धीरे बदल रहा है अपना शहर

Sat, 08 Dec 2018 12:42 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sat, 08 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
our city change slolly  slolly
smart city jhansi - फोटो : demo
शहर की सूरत लगातार बदलती जा रही है। पार्कों में रौनक है। चौराहे भी जगमगाने लगे हैं। प्रमुख सड़कों की दशा भी बदल रही है, इससे शहर बदला-बदला सा नजर आने लगा है। प्रमुख मार्गों पर यातायात भी सुगम हुआ है।    
विज्ञापन

झांसी को महानगर का दर्जा मिले एक दशक से अधिक समय गुजर चुका है। लेकिन, अब महानगर जैसा स्वरूप शहर का दिखना शुरू हुआ है। शानदार पार्क हैं। इलाइट चौराहा के अलावा अन्य चौराहा भी रात में जगमगाते हैं। सड़कों पर लाइटें भी रंगत बिखेरती हैं। बीकेडी से कमिश्नर के आवास की ओर जाने वाली रोड पर रात में अलग ही रौनक रहती है। बाजार में भी रौनक दिखती है।  सड़कों में हुए सुधार की वजह से तो रंगत एकदम सी बदल गई है। जेल चौराहा से कचहरी चौराहे तक की रोड का काम पूरा हो गया है। डबल रोड बनाकर बीच में डिवाइडर बनाया गया है। जबकि, इसके एक किनारे पर फुटपाथ का काम भी लगभग पूरा हो गया है।  रेलिंग भी लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, ग्वालियर रोड पर रेलवे क्रासिंग से अमर उजाला चौराहे से होते हुए हवाई पट्टी तक की रोड के चौड़ीकरण का काम भी अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस रोड पर भी डिवाइडर बनाया गया है और फुटपाथ भी बनाया जा रहा है। ग्वालियर रोड पर रेलवे क्रासिंग से आयुर्वेदिक कालेज तक सड़क के किनारे विकसित की गई हरित पट्टी से इसकी रौनक और बढ़ गई है। कचहरी चौराहे से सदर बाजार की सड़क को चौड़ा किया गया है। डिवाइडर भी बनाया गया है। फिनिशिंग का काम भर बाकी है। वहीं, मंडी से लक्ष्मीगेट की ओर जाने वाली रोड का काम भी जारी है। यहां भी सड़क को चौड़ा कर बीच में डिवाइडर बनाया जा रहा है। सड़कों के इस बदले स्वरूप से आवागमन में सुगम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट सड़क का है इंतजार
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में स्मार्ट सड़क भी बनाई जानी है। ये सड़क रेलवे स्टेशन से शुरू होकर इलाइट चौराहा, किला होते हुए मिनर्वा तक पहुंचेगी। इस सड़क के बीच में डिवाइडर होगा और दोनों किनारों पर फुटपाथ। बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे और सुस्ताने के लिए सड़क के किराने बैंच भी लगी होंगी। पेयजल की भी व्यवस्था होगी। योजना का खाका तैयार कर लिया गया है, जल्द ही इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी है।

बढ़ रही हैं सहूलियतें भी
सड़कों के विकास के साथ-साथ नगर में सहूलियतें भी बढ़ रही हैं। मैथिलीशरण गुप्त पार्क और मान्यवर कांशीराम पार्क में ओपन जिम बनाए गए हैं, जिन पर सुबह शाम व्यायाम करने वालों का जमावड़ा बना रहता है। शहर में पांच स्थानों पर महिलाओं के लिए सुविधा के लिए पिंक टायलेट भी बनाए जाने हैं। बीकेडी चौराहे के पास टॉयलेट का काम सत्तर फीसदी पूरा हो चुका है। सीपरी बाजार में भी निर्माण शुरू कर दिया गया है।  

ये भी है दरकार
- शहर के अंदर यातायात व्यवस्था बदहाल है, इसमें सुधार की दरकार है।
- सफाई व्यवस्था पहले से बेहतर हुई है, लेकिन अभी इसमें और सुधार की जरूरत है।
- बाजारों में प्रसाधन की व्यवस्था न होने से ग्राहक और व्यापारी होते हैं परेशान।
- ओवरब्रिज के निर्माण में देरी की वजह से सीपरी बाजार की यातायात व्यवस्था बिगड़ी हुई है। काम जल्द पूरा होना चाहिए।
- ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग पर है ओवरब्रिज की जरूरत।
- बाजारों व शहर के अंदरूनी हिस्सों में जमा अतिक्रमण हटाना होगा।
- ऐतिहासिक स्थल कर रहे हैं पर्यटन विकास का इंतजार।
- कई इलाकों में पार्क नहीं है। स्थान चिह्नित कर छोटे-बड़े पार्क बनाने चाहिए।
- नगर में पार्किंग स्थलों का अभाव है। वाहन यहां-वहां खड़े होते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है।
- बस स्टैंड और ट्रांसपोर्ट नगर को शहर से बाहर ले जाना जरूरी।  

 
सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
शहर के विकास पर लगातार काम किया जा रहा है। इसी का नतीजा है कि अब बदलाव नजर आने लगा है। कई योजनाएं मूर्त रूप ले चुकी हैं, जबकि कई का खाका तैयार है। जल्द ही काम शुरू होने वाला है। सभी प्रमुख सड़कों का विकास होगा। इसके अलावा अन्य सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी।

- शिवसहाय अवस्थी, जिलाधिकारी

स्मार्ट होगा शहर
शहर को स्मार्ट बनाने की दिशा में काम लगातार हो रहा है। सड़कों की सूरत बदल दी गई है। सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। स्मार्ट सिटी के तहत कई काम जल्द शुरू होने वाले हैं। इस बात का विशेष ख्याल रखा जा रहा है कि काम शुरू होने के बाद पूरा होने पर ही खत्म हो। एक-एक कर परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं।
- प्रताप सिंह भदौरिया, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed