फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   OTP will have to be given for Tatkal ticket booking

Jhansi News: तत्काल टिकट बुकिंग के लिए बताना होगा ओटीपी

Sat, 13 Dec 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
OTP will have to be given for Tatkal ticket booking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों में तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए अब काउंटर पर यात्री को मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी नंबर को बताना होगा। तत्काल टिकटाें में सेंध लगाकर मोटी कमाई करने वाले दलालों पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे बोर्ड के इस नए आदेश पर अमल शुरू हो गया है। झांसी मंडल में पहले चरण में प्रीमियम ट्रेनों जैसे राजधानी व शताब्दी में सुविधा शुरू कर दी गई है। जल्द ही अन्य ट्रेनों के लिए भी सुविधा शुरू की जाएगी।

दीपावली, होली सहित अन्य त्योहारों एवं विशेष अवसरों पर ट्रेनों में कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी शुरू हो जाती है। दलालों के सेंध लगाने के कारण यात्रियों को तत्काल टिकटों का भी लाभ नहीं मिल पाता। शिकायतों के बाद रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। अब काउंटरों से भी जारी होने वाले तत्काल टिकटों को लेकर ओटीपी बताना अनिवार्य कर दिया गया है।पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि तत्काल टिकट बनवाने पर फार्म में लिखे गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। इसे बताने पर ही तत्काल टिकट बुक हो सकेगा। इतना ही नहीं मोबाइल नंबर का ट्रेन के अंदर सत्यापन भी किया जाएगा। अब वही यात्री टिकट बुक करा सकेंगे जो ट्रेन में सफर करेंगे। फर्जी मोबाइल नंबर देकर टिकट बुक कराने वालों पर लगाम लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed