फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Other hand navjat coverd

गैर हाथों ने नवजात को दफनाया

Sun, 06 Dec 2020 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Other hand navjat coverd
झांसी। मां की कोख से बाहर आने के तुरंत बाद एक बेटी को सर्द रात में सड़क किनारे फेंक दिया गया। मानवता को शर्मसार करने वाले तो अंधेरे में गायब हो गए, लेकिन एक अनजान शख्स ने गंभीर हालत में पड़ी मिली बेटी को बचाने की तमाम कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद बेटी के अंतिम संस्कार के लिए भी कुछ लोग आगे आए और उन्होंने विधिवत रूप से उसे दफनाया।
विज्ञापन

समाज के एक वर्ग में बेटियों के प्रति नजरिया अब भी नहीं बदला है। इसी का नतीजा है कि जन्म लेने के बाद बेटियों को लावारिस अवस्था में छोड़ दिया जाता है। पिछले डेढ़ साल के दरम्यान इस तरह के आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। शुक्रवार रात भी एक नवजात सड़क किनारे पड़ी पाई गई थी। एरच थाना इलाके के ग्राम बेना सुरवई में सड़क से गुजर रहे किसान कमलेश कुमार को बच्चे के रोने की आवाज आई। यहां-वहां नजर घुमाई तो सड़क किनारे एक नवजात पड़ी पाई। उसकी हालत गंभीर थी। कमलेश तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बावजूद, नवजात की जान नहीं बच पाई। शनिवार की सुबह बेटी को बड़ागांव गेट बाहर मुक्तिधाम में दफनाया गया। संस्था एक छोटी से आशा के इशु उपाध्याय ने बेटी को विधिवत दफनाया। उन्होंने बताया कि विधान के अनुसार अगले पांच दिनों तक बेटी को दफनाए जाने वाले स्थान पर वे कटोरी में दूध रखेंगे व दीपक जलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed