फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   OSD Railways grabbed fined

रेलवे के ओएसडी को पकड़ा, जुर्माना वसूला

Sun, 11 Sep 2016 02:14 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Sun, 11 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
OSD Railways grabbed fined
रेलवे के ओएसडी को पकड़ा, जुर्माना वसूला - फोटो : demo
राजधानी एक्सप्रेस में सुविधा पास पर बिना एंट्री कराए सेकेंड एसी कोच में एक के बजाय दो सीटें रिजर्व करा कर यात्रा कर रहे रेलवे बोर्ड के ओएसडी बब्बर नायक को विजलेंस टीम ने पकड़ लिया। उनसे आठ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया और सुविधा पास भी जब्त कर लिया गया। अब उन पर विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

नियमानुसार ओएसडी एक सीट रिजर्व करा कर खुद यात्रा कर सकते हैं, इसके लिए सुविधा पास पर एंट्री कराना भी जरूरी है। नागपुर में मुख्य टिकट निरीक्षक बब्बर नायक रेलवे बोर्ड में सेंट्रल टिकट चेकिंग टीम के ओएसडी भी हैं। रेलवे विजिलेंस टीम को शिकायत मिली वह हर शुक्रवार को सुविधा पास पर बिना एंट्री कराए नागपुर जाते हैं। शुक्रवार की रात भी वह एक महिला के साथ राजधानी एक्सप्रेस में दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन से नागपुर जाने के लिए सवार हुए। अपने को विजलेंस से जुड़ा बताकर सेकेंड एसी ए-4 कोच में दो सीटें रिजर्व करवा लीं, लेकिन सुविधा पास पर एंट्री नहीं करवाई।
विज्ञापन

दिल्ली से ही पीछा कर रही विजलेंस टीम ने शनिवार की सुबह उन्हें भोपाल में पकड़ लिया। जांच-पड़ताल और पूछताछ में सच सामने आ गया। उनके साथ की महिला यात्री को बिना टिकट मानते हुए उनसे आठ हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे को चूना लगाते कर्मचारी
रेलवे के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को साल में तीन बार सुविधा पास उपलब्ध करवाया जाता है। लेकिन, अक्सर प्रभावशाली कर्मचारी आरक्षण कराने के दौरान सुविधा पास पर एंट्री नहीं कराते और तब फिर उन्हें दोबारा यात्रा करने का मौका मिल जाता है। इस तरह रेलवे को चूना लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed